IPL 2026: बीच सीजन बदल जाएगा SRH का कप्तान, ईशान किशन के फैंस के लिए बड़ा झटका

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं. आरसीबी, पंजाब और राजस्थान का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में हिस्सा ले रही सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक औसतन रहा है. हालांकि अब बीच सीजन हैदराबाद अपना कप्तान बदल सकती है.

Cricket News - 2026-04-16T172640.324
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच ईशान किशन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. अब बीच सीजन हैदराबाद अपना कप्तान बदलने वाली है. टीम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी

ऑस्ट्रेलिया से मिली हरी झंडी2 / 6

आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की वापसी होने वाली है. क्रिकबज के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से उन्हें हरी झंडी मिल गई है. 17 अप्रैल को वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

विज्ञापन

फिट हुए नियामित कप्तान

फिट हुए नियामित कप्तान3 / 6

उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन फिलहाल कप्तानी संभाल रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी पीठ की दिक्कत पूरी तरह से ठीक हो गई है. सिडनी में हुए स्कैन से उन्हें फिट करार दिया गया है.

ईशान को छोड़ना पड़ेगा कप्तानी

ईशान को छोड़ना पड़ेगा कप्तानी4 / 6

अब उनकी टीम से जुड़ने के बाद ईशान किशन को कप्तानी से हटना पड़ेगा. क्योंकि ईशान टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं. फिलहाल वह आगामी 2 मैच में टीम के लिए नहीं खेलेंगे. माना जा रहा है कि वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

ऐसा है हैदराबाद का प्रदर्शन

ऐसा है हैदराबाद का प्रदर्शन5 / 6

अब तक ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मैच खेले हैं, टीम को 2 जीत मिली है, जबकि 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम का प्रदर्शन अब तक खराब ही रहा है.

ईशान की शानदार बल्लेबाजी

ईशान की शानदार बल्लेबाजी6 / 6

बतौर कप्तान ईशान ने हैदराबाद के लिए अपने बल्ले से खूब रन भी बनाए हैं. उन्होंने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 80 रनों की पारी खेली थी, जबकि केकेआर के खिलाफ उन्होंने 14 रन बनाए थे. इसके अलावा एलएसजी के खिलाफ 1, पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 91 रन बनाए. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैच में 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन