IPL 2026: SRH के इस अनकैप्ड प्लेयर के मुरीद हुए इरफान पठान, बताया टीम का 'रेयर टैलेंट'

Irfan Pathan On Smaran Ravichandran: भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद के अनकैप्ड बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन को एक रेयर टैलेंट बताया है, जो व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल क्रिकेट, दोनों में रन बनाने में सक्षम हैं. उनका ये कमेंट आईपीएल 2026 से पहले आया है, जो इस हफ्ते के आखिर में 28 मार्च से शुरू हो रहा है.

Irfan Pathan Smaran Ravichandran
1 / 6
Irfan Pathan Smaran Ravichandran

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को होगा, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.

विज्ञापन

2 / 6

स्मरण का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है; उन्होंने 17 फर्स्ट-क्लास मैचों में 73.04 की औसत से 1,534 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में, उन्होंने 14 पारियों में 50.33 की औसत से 604 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं.

विज्ञापन

3 / 6

इसके अलावा इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 48.90 की औसत और 162.45 के स्ट्राइक रेट से 489 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. 22 साल के इस खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए, पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर तारीफों के पुल बांध दिए.

4 / 6

इरफान ने कहा, 'स्मरण रविचंद्रन एक रेयर टैलेंट हैं. वो व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल, दोनों तरह के घरेलू क्रिकेट में रन बनाते हैं. अगर आप रणजी ट्रॉफी को देखें, तो उन्होंने पिछले साल तकरीबन 950 रन बनाए थे, जो रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी कंसिस्टेंसी को दिखाता है. अब अगर आप महाराजा ट्रॉफी को देखें, तो उन्होंने बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 400 से ज्यादा रन बनाए थे. इसी तरह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए थे, जहां उनका औसत 50 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर था.'

विज्ञापन

5 / 6

इरफान पठान ने ये भी कहा कि स्मरण रविचंद्रन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल होगा, क्योंकि टॉप ऑर्डर में पहले से ही 3 बाएं हाथ के बल्लेबाज - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन मौजूद हैं.

6 / 6

उन्होंने कहा, 'हालांकि, वो भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. तो सवाल ये है कि एक बाएं हाथ का बल्लेबाज टीम में कहां फिट बैठता है? वो एक बहुत ही एक्साइटिंग टैलेंट हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि मौजूदा बैटिंग लाइनअप पहले से ही बहुत मजबूत है. फिर भी इस खिलाड़ी पर नजर बनाए रखें.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन