धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे या नहीं? इरफान पठान ने किया बड़ा दावा

Irfan Pathan On MS Dhoni Role in CSK: क्रिकेट फैंस के लिए महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स की कल्पना करना मुश्किल हो गया है, पिछले 18 सालों में वो इस टीम का दिल और जान बन चुके हैं, लेकिन अब वक्त बद रहा है, और ऐसा लग रहा है कि माही धीरे-धीरे मैदान से दूर हो जाएंगे.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

IPL 2026: जब से संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपरकिंग्स में ट्रेड किया गया है, तब से येलो आर्मी में एमएस धोनी के रोल को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व पेस ऑलराउंडर ने माही की भूमिका पर अपनी राय रखी है.

विज्ञापन

2 / 6

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस बात पर अनिश्चितता जताई है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी मैच खेलेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सीएसके के पूर्व कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के साथ टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन

3 / 6

आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में फ्रैक्चर होने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में धोनी ने सीएसके की कप्तानी की थी. महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज को IPL 2026 के लिए चेन्नई की इस फ्रेंचाइजी का कप्तान बरकरार रखा गया है, जबकि पिछले साल मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके टीम में शामिल किया गया था.

4 / 6

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान इरफान पठान से IPL 2026 में CSK के लिए धोनी की संभावित रोल के बारे में पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया, 'एमएस धोनी और सीएसके एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं. चेन्नई टीम के लिए ये सोचना मुश्किल है कि भविष्य में एमएस धोनी नहीं खेलेंगे, लेकिन इस सीजन में भी, सभी खिलाड़ियों को एकजुट करने में उनका रोल बहुत अहम होगा. मुझे पक्का नहीं पता कि वो कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से टीम को काफी मदद मिलेगी.'

विज्ञापन

5 / 6

उन्होंने आगे कहा, 'संजू भी लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे. जहां तक ऋतुराज गायकवाड़ की बात है, वो तो कप्तान हैं ही, लेकिन एक पूरे ग्रुप के तौर पर, फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए, 2 या 3 खिलाड़ियों का एक साथ होना जरूरी है, और यहीं पर एमएस धोनी की भूमिका अहम हो जाती है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह इस मामले में जरूर कुछ फर्क पैदा करेंगे, लेकिन उनके बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल अभी भी बना रहेगा.'

6 / 6

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक यंग और कम एक्सपीरिएंस वाली टीम है. जहां एक तरफ उन्होंने आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने नीलामी में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन