IPL इतिहास की सबसे सफल टीम कौन? जानें अब तक किसने जीते हैं कितने खिताब

IPL Winners List: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. लीग के 18 सालों के इतिहास में कई टीमें चैंपियन बनी हैं. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीता था. यहां देखिए 2008 से 2025 तक के IPL विजेताओं की पूरी लिस्ट.

IPL Winners List
1 / 10
IPL Winners List

IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है, जिसका इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को रहता है. 2008 में शुरू हुए इस लीग के 18 सालों के इतिहास में कई टीमें चैंपियन बनी तो कई टीमें अभी भी अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश कर रही हैं. वहीं, दो टीमें ऐसी भी हैं जिसने 5-5 बार यह खिताब अपने नाम किया है. आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में अब तक किन टीमों ने कितनी बार जीता है खिताब.  

विज्ञापन

IPL की सबसे सफल टीम कौन?

IPL की सबसे सफल टीम कौन?2 / 10

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों के नाम 5-5 खिताब हैं. हालांकि, सीएसके ने सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में जगह बनाई है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नंबर आता है, जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस (MI)3 / 10

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल का खिताब जीता है. हालांकि, अब MI की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)4 / 10

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल को सबसे निरंतर और दिग्गज टीम माना जाता है. सीएसके के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने का अद्भुत रिकॉर्ड है. एसएस धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) आईपीएल चैंपियन बनी है. हालांकि, अब ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के कप्तान हैं.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)5 / 10

MI और CSK के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती हैं. केकेआर ने तीन बार (2012, 2014, 2024) आईपीएल का खिताब जीता है. कोलकाता की टीम लंबे समय के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 आईपीएल में चैंपियन बनी थी.

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स (RR)6 / 10

आईपीएल के पहले ही सीजन (2008) में शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने दुनिया को चौंका दिया था. लेकिन उसके बाद से राजस्थान की टीम अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. यह टीम हमेशा से ही 'अंडरडॉग' रही है और यंग टैलेंट को मौका देने के लिए जानी जाती है.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)7 / 10

18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार आईपीएल 2025 में अपना पहला और एकमात्र खिताब जीता. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना खिताबी सूखा खत्म किया. इस जीत के साथ ही RCB आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली 8वीं टीम बन गई.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)8 / 10

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपना पहला और एकमात्र खिताब जीता था. हैदराबाद ने फाइनल में आरसीबी को 8 रन से हराया था.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस (GT)

गुजरात टाइटंस (GT)9 / 10

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन (2022) में चैंपियन बनकर इतिहास रचा था. गुजरात की टीम ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी.

डेक्कन चार्जर्स

डेक्कन चार्जर्स 10 / 10

एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व में डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में आईपीएल का खिातब जीता था. टीम ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हराया था. हालांकि, अब ये टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं है. आर्थिक कारणों और विवादों के चलते 2012 में इस फ्रेंचाइजी को समाप्त कर दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन