IPL में CSK को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली 5 फ्रेंचाइजी, इस नंबर पर है किंग कोहली की RCB
Chennai Super Kings: आईपीएल की जब सबसे सफल टीम की बात होती है, तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम टॉप पर नजर आता है. 5 बार की चैंपियन सीएसके का प्रदर्शन हालांकि पिछले 2 सीजन से बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में इस फ्रेंचाइजी के ऊपर अब बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं.

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 जीतने के बाद से ही खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. आईपीएल 2026 में भी टीम की बेहद खराब शुरुआत हुई है. जिसके कारण ही अब फैंस की उम्मीदें टूट गई है. भले ही फ्रेंचाइजी का इतिहास सुनहरा रहा है, लेकिन इन 5 टीमों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इन फ्रेंचाइजियों के खिलाफ सीएसके को सबसे ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है.
सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस
2 / 6मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. मुंबई के खिलाफ सीएसके को 18 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं 21 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब इस रिकॉर्ड को गायकवाड़ की टीम बेहतर करना चाहेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
3 / 6एक समय राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा था. पिछले कुछ सालों से वो रिकॉर्ड खराब हो गया है. राजस्थान के खिलाफ सीएसके को 16 मैचों में जीत मिली हैं, तो वहीं उन्हें इतने ही मैचों का हार का भी सामना करना पड़ा है.
सीएसके बनाम पंजाब किंग्स
4 / 6राजस्थान रॉयल्स की तरह पंजाब किंग्स के खिलाफ भी चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. सीएसके को पंजाब के खिलाफ भी 16 मैचों में जीत मिली हैं, तो वहीं उन्हें इतने ही मैचों का हार का भी सामना करना पड़ा है.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी
5 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का ओवरऑल रिकॉर्ड बहुत अच्छा है, लेकिन हाल के समय में दबदबा खत्म हुआ है. आरसीबी के खिलाफ सीएसके को 21 मैचों में जीत मिली है. वहीं सिर्फ 13 मैचों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स
6 / 6दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी सीएसके का रिकॉर्ड अच्छा है. दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके के खिलाफ 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19 बार हराया भी है.