IPL इतिहास के 6 अनलकी कप्तान, पहले 20 मैचों में मिली है सबसे ज्यादा शिकस्त
IPL Most Unluckiest Captain: टी-20 फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका बहुत ज्यादा अहम हो जाती है. अगर कप्तान ने एक फैसला गलत कर दिया, तो मैच टीम के हाथ से ही निकल जाता है. ऐसे में फ्रेंचाइजी बहुत ही सोच समझकर कप्तान बनाने का फैसला करती है.

IPL Most Unluckiest Captain: आईपीएल में कुछ बहुत ही सफल कप्तान रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी कप्तान रहे हैं, जिनको शुरुआती मैचों में बहुत ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है. आज हम आपको 6 ऐसे ही कप्तानों के बारे में बताने वाले हैं. इन सभी कप्तानों को आईपीएल के पहले 20 मैचों में सबसे ज्यादा शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस लिस्ट में सभी नाम बहुत बड़े स्टार के हैं.
ऋतुराज गायकवाड़
2 / 7चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना. गायकवाड़ ने आईपीएल 2024 से कप्तानी शुरू की थी. अब उन्होंने 20 मैचों में सीएसके की कप्तानी की है. जिसमें से 12 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
राहुल द्रविड़
3 / 7रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके राहुल द्रविड़ का भी रिकॉर्ड खराब रहा है. उन्हें भी बतौर कप्तान पहले 20 मैचों में 12 में हार का सामना करना पड़ा था. द्रविड़ को जिसके कारण ही कप्तानी से हटाना पड़ा था.
जहीर खान
4 / 7दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी की थी. जहां पर उनका भी रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा था. जहीर को भी पहले 20 मैचों में से 12 मुकाबले में हार मिली थी.
शिखर धवन
5 / 7सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने आईपीएल में कप्तानी की थी. जहां पर पहले 20 मैचों में से 12 मुकाबले में धवन को भी बतौर कप्तान हार मिली थी.
अजिंक्य रहाणे
6 / 7राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में कप्तानी की है. रहाणे को भी बतौर कप्तान खराब शुरुआत मिली थी. उन्हें भी पहले 20 में से 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.
केएल राहुल
7 / 7पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल ने आईपीएल में कप्तानी की है. राहुल का रिकॉर्ड भी बतौर शुरुआत शुरुआत में अच्छा नहीं था. राहुल को भी पहले 20 में से 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.