IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, लिस्ट में नहीं है रोहित शर्मा का नाम

IPL Most Successful Captain: आईपीएल को आज के समय में कुछ दिग्गज टी-20 वर्ल्ड कप से भी बेहतर टूर्नामेंट मानते हैं. ऐसे में इस लीग में कप्तानी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. इसमें में भी बतौर कप्तान सफलता हासिल करना, तो उससे भी ज्यादा मुश्किल है.

MS Dhoni and Rohit Sharma
1 / 6
MS Dhoni and Rohit Sharma

IPL Most Successful Captain: विनिंग प्रतिशत के हिसाब से अगर आईपीएल इतिहास के सफल कप्तानों की चर्चा हो, तो कुछ चौंकाने वाले नाम लिस्ट में नजर आते हैं. 5 बार के चैंपियन रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में नहीं नजर आ रहा है. वहीं टॉप 3 में भी महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं है. हालांकि इस लिस्ट में उन्हीं कप्तानों का नाम लिया गया है, जिन्होंने कम से कम 50 आईपीएल मैचों में कप्तानी की हो.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 2 / 6

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 3 आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का नाम शामिल है. कोलकाता के साथ वो आईपीएल 2024 में ट्रॉफी भी जीते थे. अय्यर ने अब तक 86 मैचों में कप्तानी की है. जहां पर उनका विनिंग प्रतिशत 59.30 का है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 3 / 6

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या ने भी 1 ट्रॉफी अपने नाम की है. पांड्या के अब तक 61 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उनका विनिंग प्रतिशत 59.01 का रहा है.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर 4 / 6

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी है. जहां पर उन्होंने बतौर कप्तान एक फाइनल भी खेला था. महान सचिन तेंदुलकर ने 51 आईपीएल मैचों में कप्तानी की थी. जिसमें उनका विनिंग प्रतिशत 58.82 का रहा है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 5 / 6

5 बार के आईपीएल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. महेंद्र सिंह धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में 233 मैच बतौर कप्तान खेले हैं. जिसमें उनका विनिंग प्रतिशत 58.36 का रहा है.

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न  6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे शेन वॉर्न का नाम भी भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. पहली आईपीएल ट्रॉफी वॉर्न ने ही जीती थी. आईपीएल में उन्होंने 55 मैचों में कप्तानी की है. जहां पर उनका विनिंग प्रतिशत 56.36 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन