IPL: रनचेज में फिसड्डी है CSK, पिछले 18 मैचों के आंकड़े उड़ा देंगे आपके होश, नहीं थम रही हार

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सनराइजर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. हार के बाद चेन्नई की रन चेज एबिलिटी पर सवाल खड़े कर रहा है. चेन्नई की टीम रन चेज में फिसड्डी रही है. उनके पिछले 18 मैचों के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे.

jacket (1) (2)
1 / 6

Chennai Super Kings in Run Chase: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस सीजन एक और हार मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम के लिए ये तीसरी हार रही. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में चेन्नई की टीम को लक्ष्य हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई और टीम को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के रन चेज के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं. टीम के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्सर फेल ही रहते हैं.

विज्ञापन

18 मैचों में केवल 2 जीत

18 मैचों में केवल 2 जीत2 / 6

चेन्नई की टीम के सामने अगर 175 रन से ज्यादा का टारगेट आ जाता है तो टीम के बल्लेबाज दबाव में नजर आते हैं. टीम को 18 बार 175 रन से ज्यादा का टारगेट मिला है लेकिन इसमें से केवल 2 बार ही टीम जीत दर्ज कर पाई है.

विज्ञापन

180 के टारगेट में तो हालत खराब

180 के टारगेट में तो हालत खराब3 / 6

सीएसके के सामने अगर कोई टीम 180 से ज्यादा का लक्ष्य रख देती है तो टीम के बल्लेबाज लड़खड़ा जाते है. साल 2019 में आखिरी बार टीम ने 180 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया था. इसके बाद 14 बार टीम के सामने ये चुनौती आई लेकिन एक बार भी टीम जीत नहीं पाई.

रन चेज में फ्लॉप बल्लेबाज

रन चेज में फ्लॉप बल्लेबाज4 / 6

चेन्नई की टीम अगर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरती है तो बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं और टीम ने कई बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य भी बनाया है लेकिन बाद में बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप ही नजर आ रहे हैं. पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी ये टीम की कमजोरी बनी हुई है. 

विज्ञापन

6 में से केवल 2 मैच जीते

6 में से केवल 2 मैच जीते5 / 6

चेन्नई की टीम ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं लेकिन केवल 2 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है. टीम के लिए खिलाड़ियों की चोट ने टेंशन बढ़ाने का काम किया है. पिछले मैच में आयुष म्हात्रे को भी हैम स्ट्रिंग में काफी परेशानी हुई थी.

गायकवाड़ का फॉर्म

गायकवाड़ का फॉर्म 6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का फॉर्म इस सीजन टीम की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहा है. इस सीजन 6 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 13.66 की औसत से महज 82 रन ही निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन