IPL इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भी विदेशी शामिल नहीं

IPL 2026: टी-20 क्रिकेट में हर एक गेंद से मैच बदल जाता है. जिसके कारण ही विकेटकीपरों का रोल भी मैच में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. स्टंपिंग, कैच और रन आउट के साथ ही साथ प्लानिंग में भी इनका अहम रोल होता है, जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी टॉप के विकेटकीपर बल्लेबाजों को ही अपने साथ जोड़ती है.

WK MS Dhoni
1 / 6
WK MS Dhoni

IPL 2026: आईपीएल के अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है. हालांकि विकेटकीपरों की भूमिका इस लीग में काफी अहम होती है. इस टूर्नामेंट में 4 ऐसे विकेटकीपर है. जिन्होंने विकेट के पीछे से 100 या उससे ज्यादा का शिकार किया है. इस लिस्ट में भारतीय दिग्गजों का दबदबा नजर आ रहा है. एक भी विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल नहीं है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. धोनी ने अब तक कुल 278 मैच खेले है. जिसमें विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 201 शिकार किए हैं. माही ने आईपीएल में अब तक 154 कैच और 47 स्टंपिंग की है. धोनी प्लानिंग में भी अपनी टीम को बहुत मदद करते हैं.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक 3 / 6

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आते हैं. दिनेश ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले. जिसमें उन्होंने विकेट के पीछे 174 शिकार किए. जिसमें 137 कैच और 37 स्टंपिंग शामिल है. कार्तिक ने 6 फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेला है.

ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा4 / 6

भारत के सबसे खतरनाक विकेटकीपरों में से एक ऋद्धिमान साहा का नाम भी इस लिस्ट शामिल है. साहा ने आईपीएल में कुल 170 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 113 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इस बीच साहा ने 87 कैच और 26 स्टंप आउट किए. साहा ने भी आईपीएल में 5 टीमों के लिए खेला है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत5 / 6

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से 125 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने अब तक बतौर विकेटकीपर कुल 101 शिकार किए हैं. जिसमें 77 कैच और 24 स्टंपिंग शामिल हैं.

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा 6 / 6

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर रॉबिन उथप्पा नजर आ रहे हैं. उथप्पा ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें से 114 मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाई. इस दौरान उथप्पा ने बतौर विकेटकीपर कुल 90 शिकार किए हैं. जिसमें 58 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन