मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, इस नंबर पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह
Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस में कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेले हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इसी के साथ वो एमआई के खास खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं.

Mumbai Indians: 5 बार आईपीएल और 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. मुंबई के कई स्टार खिलाड़ी लंबे समय से इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में जब इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर डाले, तो सभी दिग्गज ही नजर आते हैं. मुंबई इंडियंस के दिग्गज जसप्रीत बुमराह इस नंबर पर नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. हिटमैन ने अब तक मुंबई इंडियंस के लिए 238 मैच खेले हैं. इस सीजन रोहित 250 का आंकड़ा पार कर सकते हैं.
कीरोन पोलार्ड
3 / 6स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैच खेले हैं. अब पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं.
हरभजन सिंह
4 / 6फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह ने भी लंबे समय तक खेला है. भज्जी पहले सीजन से 2017 तक मुंबई इंडियंस टीम का ही हिस्सा थे. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 158 मैच ही खेले हैं. भज्जी अब संन्यास ले चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह
5 / 6सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. मैच विनर गेंदबाज बुमराह ने अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 150 मैच खेले हैं. आईपीएल 2026 में ही वो हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
लसिथ मलिंगा
6 / 6मैच विनर गेंदबाज लसिथ मलिंगा 5वें नंबर पर फिलहाल नजर आ रहे हैं. मलिंगा इस फ्रेंचाइजी के लिए कई सालों तक खेले थे. संन्यास लेने से पहले मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए 139 मैच खेले थे.