IPL में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में एक गेंदबाज भी शामिल

Jasprit Bumrah: आईपीएल के जब मैच विनर गेंदबाजों की बात होती है, तो उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम टॉप पर नजर आता है. आज के समय में बल्लेबाज आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं, ऐसे समय में भी बुमराह का जलवा बरकरार रहता है. उन्हें मारने में बल्लेबाजों को परेशानी होती है.

Jasprit Bumrah
1 / 6
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: टी-20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है. आईपीएल भी कुछ ऐसा ही नजर आता है. जहां पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है, लेकिन उसके बाद भी जसप्रीत बुमराह जैसे सुपरस्टार गेंदबाज का जलवा इस लीग में देखने को मिलता है. हालांकि उसके बाद भी 5 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने जसप्रीत बुमराह पर अटैक किया है. इसमें एक गेंदबाज का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स 2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स जसप्रीत बुमराह को आसानी से खेलते थे. एबी डिविलियर्स ने बुमराह के खिलाफ 85 गेंदों में 125 रन बनाए हैं. जसप्रीत ने बुमराह के खिलाफ आईपीएल में 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

जेपी डुमिनी

जेपी डुमिनी  3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स सहित कई आईपीएल टीमों के लिए खेलने वाले जेपी डुमिनी भी बुमराह के खिलाफ अटैक करते थे. उन्होंने बुमराह के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में ही 70 रन ठोक दिए थे. डुमिनी ने बुमराह को 6 छक्के जड़े हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 101 गेंदों में 150 रन बनाए हैं. जिसमें 6 छक्के भी शामिल है. किंग कोहली बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

पैट कमिंस

पैट कमिंस 5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. कमिस ने बुमराह के खिलाफ 34 गेंदों में 54 रन बनाए हैं. कमिंस ने बुमराह के खिलाफ 5 छक्के जड़े हैं. केकेआर के लिए खेलते हुए कमिंस ने बुमराह की गेंदबाजी पर अटैक किया था.

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी बुमराह के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. ब्रावो ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 4 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. ब्रावो ने 2018 के एक मैच में बुमराह के खिलाफ ये कमाल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन