
1 / 6
IPL: आईपीएल से कई खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है. इस लीग के कारण अब इंटरनेशनल क्रिकेटरों के अलावा भी कई स्टार को पैसे की कोई दिक्कत नहीं होती है. इस लीग के कारण कई युवा खिलाड़ी बहुत ही कम समय में करोड़पति बने हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने इस लीग से मोटी कमाई तो की, लेकिन मैदान पर निराशाजनक प्रदर्शन ही कर सके. ऐसे 5 प्लेयर्स के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.
मनीष पांडे

2 / 6
आईपीएल 2008 से ही मनीष पांडे खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अब तक इस लीग से उन्होंने 60 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं सिर्फ 2 सीजन में ही 400 से ज्यादा रन बना सके हैं. वहीं 300 से ज्यादा रन केवल 4 सीजन में ही जोड़े हैं. हालांकि इसके बाद भी उन्हें मौका मिलता है.
शाहरुख खान

3 / 6
मैच फिनिशर शाहरुख खान 2021 से आईपीएल में खेल रहे हैं. इतने कम समय में उन्होंने इस लीग से 38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. लेकिन उनका प्रदर्शन सिर्फ गिने-चुने मैचों में ही आया है. शाहरुख जिसके कारण ही आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.
सौरभ तिवारी

4 / 6
जूनियर धोनी कहे जाने वाले सौरभ तिवारी ने आईपीएल 2008 से 2021 तक खेला. इस दौरान उन्होंने इस लीग से लगभग 28 करोड़ रुपये कमाए. सौरभ ने भी शुरुआती 2 से 3 सीजन में परफॉर्म किया, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता ही गया.
लियाम लिविंगस्टोन

5 / 6
इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. लिविंगस्टोन ने अब तक 57 करोड़ रुपये इस लीग से कमाए हैं. वहीं गिने-चुने मुकाबलों में भी लियाम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम लगातार बदल रही है.
करुण नायर

6 / 6
कर्नाटक से आने वाले करुण नायर ने भी बहुत ही कम मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. अब तक उन्होंने 13 करोड़ की कमाई आईपीएल से की है. नायर का प्रदर्शन भी अब तक इस लीग में अच्छा नहीं रहा है.