IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी पार्टनरशिप, आरसीबी के स्टार जोड़ी का है जलवा
IPL: टी-20 क्रिकेट में अगर एक अच्छी पार्टनरशिप हो गई, तो पूरे मैच का रुख ही बदल सकता है. आईपीएल के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. कुछ ऐसी पार्टनरशिप आईपीएल के दौरान हुई हैं, जिन्हें फैंस कभी भूल नहीं सकते हैं. इन साझेदारियों के बारे में आज भी बात होती है.

IPL: क्रिकेट के खेल में पार्टनरशिप का महत्व बहुत ज्यादा होता है. एक बहुत अच्छी पार्टनरशिप पूरे मैच का रुख बदलने का दमखम रखती है. आईपीएल में भी ऐसी कई शानदार साझेदारियां देखने को मिली हैं, जो आज के समय में लीग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं. इस लिस्ट में आरसीबी की सुपरहिट जोड़ी कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी का जलवा देखने को मिलता है.
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
2 / 6IPL 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की शानदार पार्टनरशिप की थी. यह इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. गुजरात लायंस के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाए थे. वहीं एबी डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
विराट कोहली-एबी डिविलियर्स पार्टनरशिप
3 / 6साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप की थी. दोनों ने मिलकर वानखेड़े के मैदान पर दूसरे विकेट के लिए 215 रन बनाए थे. इस पारी में एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों में 133 रनों की अच्छी पारी खेली थी. वहीं किंग कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए थे.
केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक
4 / 618 मई 2022 को केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए पहले विकेट के लिए 210 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की थी. जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 70 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 140 रन जड़ दिए थे. वहीं केएल राहुल 51 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए थे.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन
5 / 6गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में 210 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 104 रनों की आक्रामक पारी खेली थी. वहीं साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में 103 रन जोड़े थे.
शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट
6 / 6आईपीएल 2011 में शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने RCB के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे. एडम गिलक्रिस्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं शॉन मार्श ने 49 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए थे.