IPL इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

IPL: टी-20 फॉर्मेट में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बल्लेबाज अब पहली गेंद से ही बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. खासकर पावरप्ले में तो बल्लेबाज अब हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं. जिसके कारण ही पहले ओवर में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिलती है.

Abhishek Sharma Batting
1 / 6
Abhishek Sharma Batting

IPL: आईपीएल में जब उस टीम का दबदबा नजर आता है, जो पावरप्ले का सबसे अच्छे से फायदा उठा सके. आईपीएल में कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जो पावरप्ले में ही शतक बनाना का भी सपना देखते हैं. ऐसे ही बल्लेबाजों ने आईपीएल में पावरप्ले का फायदा उठाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. इस लिस्ट में अगर टॉप 5 पर नजर डाले, तो ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में शानदार पारी खेली थी. रैना ने पावरप्ले में ही 87 रन ठोक दिए थे. हालांकि उसके बाद भी वो उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके थे.

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी. उस समय हेड ने पावरप्ले में ही 84 रन जड़ दिए थे. 

जेक फ्रेजर मैकगर्क

जेक फ्रेजर मैकगर्क 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने भी आईपीएल 2024 में तहलका मचाया था. मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 78 रन ठोक दिए थे.

विज्ञापन

एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट 5 / 6

आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए एडम गिलक्रिस्ट खेल रहे हैं. उस समय उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ पावरप्ले में ही 74 रन बना दिए थे. उस समय गिलक्रिस्ट ने सभी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 6 / 6

हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली है. अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले में ही 66 रन बना दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन