Virat Kohli के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, रोहित-गेल के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
Virat Kohli: आरसीबी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली आईपीएल 2026 के दौरान फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कोहली हर मुकाबले में अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में किंग कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

Virat Kohli: आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर आरसीबी टीम के सुपरस्टार विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का अहम मौका है. कोहली इस मुकाबले में एक ऐसा कारनामा करके रोहित-गेल के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं.
विराट कोहली बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
2 / 6आईपीएल में अब तक विराट कोहली ने 298 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अब तक सिर्फ 2 ही बल्लेबाजों ने आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा पार किया है. ऐसे में किंग कोहली ऐसा करने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं.
300 का आंकड़ा पार करेंगे किंग कोहली
3 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अगर विराट कोहली 2 छक्के और जड़ देते हैं, तो वो भी 300 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. ये छक्के उन्होंने 271 मैचों में 263 पारियों में जड़े हैं.
क्रिस गेल
4 / 6दिग्गज क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं. जिसकी 141 पारियों में में उन्होंने 357 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. गेल अपनी सिक्स हिटिंग क्षमता के कारण ही आईपीएल में बहुत बड़े मैच विनर रहे हैं.
रोहित शर्मा
5 / 6मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. हिटमैन ने 276 मैच की 271 पारियों में 310 छक्के जड़े हैं. छक्के जड़ने की काबिलियत के कारण ही उन्हें हिटमैन कहा जाता है.
इंजरी से जूझ रहे हैं कोहली
6 / 6मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद कोहली को इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही वो फील्डिंग करते हुए नहीं नजर आए थे. हालांकि अब देखना है कि वो लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में खेलते हैं या नहीं?