IPL 2026 में ऐसी नजर आएगी सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की प्लेइंग 11, युवा खिलाड़ियों को दे सकते हैं टक्कर

IPL 2026: टी-20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का खेल कहा जाता है. ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों पर बहुत ही कम भरोसा जताया जाता है. हालांकि उसके बाद भी आईपीएल 2026 में कई अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ये दिग्गज खिलाड़ी युवा प्लेयर्स को भी टक्कर दे सकते हैं.

IPL 2026 Old Players Playing 11
1 / 6
IPL 2026 Old Players Playing 11

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 8 दिनों का ही समय बचा है. ऐसे में इस लीग को लेकर चर्चा बहुत तेज हो गई है. फैंस अपनी-अपनी फेवरेट टीम की प्लेइंग 11 बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 भी तैयार है. जिसमें सभी दिग्गज खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ये खिलाड़ी मौजूदा समय के युवा खिलाड़ियों से भी बेहतर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

दिग्गज रोहित शर्मा भी अब 39 साल के होने वाले हैं. जिसके कारण ही उन्हें इस टीम में सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं उनके साथी के रूप में विराट कोहली नजर आ रहे हैं. जिनकी अभी भी उम्र 37 साल की है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 3 / 6

मिडिल ऑर्डर में नंबर 3 पर जोस बटलर का नाम शामिल है. बटलर की उम्र फिलहाल 35 साल की है. वहीं 37 वर्षीय अजिंक्य रहाणे को नंबर 4 पर खिलाया जा सकता है. वहीं डेविड मिलर को नंबर 6 पर रखा गया है. मिलर लगभग 37 साल के हैं. वहीं लगभग 45 साल के महेंद्र सिंह धोनी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा4 / 6

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नंबर 7 पर खिलाया जा सकता है. जडेजा भी अभी 37 साल के हैं. वहीं एक और ऑलराउंडर के रूप में सुनील नरेन का नाम भी नजर आ रहा है. नरेन भी अब 38 साल के होने वाले हैं.

विज्ञापन

भुवेनश्वर कुमार

भुवेनश्वर कुमार5 / 6

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार नजर आ रहे हैं. भुवी अभी 36 साल के हैं. वहीं उनके साथी के रूप में मोहम्मद शमी नजर आ रहे हैं. शमी की उम्र मौजूदा समय में लगभग 36 वर्ष की है. वहीं लगभग 37 साल के ट्रेंट बोल्ट का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है.

यहां पर देखें IPL 2026 की ओल्ड प्लेइंग 11

यहां पर देखें IPL 2026 की ओल्ड प्लेइंग 11 6 / 6

रोहित शर्मा (38 साल 323 दिन), विराट कोहली (37 साल 134 दिन), जोस बटलर (35 साल 192 दिन), अजिंक्य रहाणे (37 साल 284 दिन), महेंद्र सिंह धोनी ( 44 साल 255 दिन), डेविड मिलर (36 साल 282 दिन), रवींद्र जडेजा (37 साल 103 दिन), सुनील नरेन (37 साल 297 दिन), भुवनेश्वर कुमार (36 साल 42 दिन), मोहम्मद शमी (35 साल 197 दिन), ट्रेंट बोल्ट (36 साल 240 दिन). 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन