IPL 2026: RR फैंस के लिए बुरी खबर, शतक जड़ने के बाद चोटिल हुए वैभव सूर्यवंशी! बीच मैच छोड़ा मैदान

Vaibhav Sooryavanshi Injury: वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ जोरदार शतक लगाया लेकिन इसके बाद उन्हें चोट आई. वैभव को इसी वजह से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा.

vaibhav sooryavanshi (4)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi Injury: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सूर्यवंशी ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी धमाल मचाया और जोरदार शतक जड़ा. हालांकि, मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सूर्यवंशी चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. वैभव अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं और उनकी इस चोट ने जरूर RR कैंप की टेंशन बढ़ा दी होगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए. सूर्यवंशी ने मात्र 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के जड़े.

विज्ञापन

फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए वैभव

फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए वैभव3 / 6

दूसरी पारी में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी को चोट आई. पारी के तीसरे ओवर में ईशान किशन ने एक शॉट लगाया और वैभव सूर्यवंशी गेंद का पीछा करने लगे. अचानक उनकी स्पीड कम हुई और उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली. वो काफी दर्द में नजर आए.

मैदान से होना पड़ा बाहर

मैदान से होना पड़ा बाहर4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ठीक से चल नहीं पा रहे थे. इसी वजह से फिजियो टीम मैदान पर आई और उन्होंने सूर्यवंशी को चेक किया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की मेडिकल टीम सूर्यवंशी को मैदान से बाहर ले गई.

विज्ञापन

वैभव के शतक पर फिरा पानी

वैभव के शतक पर फिरा पानी 5 / 6

वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर RR की टीम 228 रन बनाने में सफल हुई. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 57 रन और ईशान किशन ने 74 रन की शानदार पारी खेली. इसी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही 229 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया और 5 विकेट से मैच जीता.

पॉइंट्स टेबल में RR को नुकसान

पॉइंट्स टेबल में RR को नुकसान6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर आ गई है. वो अब IPL 2026 की अंकतालिका में नंबर 3 पर हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट में अपनी तीसरी हार के साथ नंबर 4 पर आ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन