IPL 2026 में शतक बना सकते हैं ये 5 स्टार बल्लेबाज, हिटमैन क्या करेंगे धमाकेदार कमबैक?
IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है. टी-20 क्रिकेट पिछले 2 से 3 सालों में बहुत ज्यादा बदल गया है. बल्लेबाजों का जलवा फिलहाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान भी बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिलने वाला है.

IPL 2026: आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा पिछले 2 सीजन से बहुत ज्यादा देखने को मिला है. अब आसानी से सभी टीमें 200 रनों का आंकड़ा पार करती हुई नजर आती हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान कुछ स्टार बल्लेबाज शतक बनाते हुए भी नजर आ सकते हैं. इस लिस्ट में हिटमैन का नाम भी नजर आ रहा है. इस बार वो अपने बल्ले से सभी को चौंका सकते हैं.
रोहित शर्मा
2 / 6मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. हालांकि वो इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान वो शतक जड़कर अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं.
संजू सैमसन
3 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन फिलहाल बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वो लगातार 3 मैच में शतक जड़ने से चूक गए थे, लेकिन आईपीएल में वो ऐसा करते हुए नजर आ सकते हैं.
ईशान किशन
4 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तहलका मचा कर आ रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान भी उनका जादू चल सकता है. किशन इस सीजन तूफानी शतक जड़ सकते हैं.
मिचेल मार्श
5 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. इस सीजन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. मार्श भी आईपीएल 2026 में शतक जड़ने का दमखम रखते हैं.
विराट कोहली
6 / 6किंग विराट कोहली लंबे समय से अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कोहली का बल्ला चलने वाला है. अभ्यास मैच के दौरान कोहली आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस सीजन उनके बल्ले से शतक देखने को मिल सकता है.