IPL 2026 में CSK के इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार, फेल हुए खत्म हो जाएगा करियर

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहने वाली है. इस फ्रेंचाइजी का इतिहास बहुत ही सुनहरा रहा है, लेकिन पिछले 2 सीजन से टीम का प्रदर्शन बहुत ही गिर गया है. जिसके कारण ही इस टीम पर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. खासकर उभरते हुए खिलाड़ियों पर फोकस रहने वाला है.

CSK IPL 2026
1 / 6
CSK IPL 2026

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर दांव खेला है. इसके अलावा कुछ खिलाड़ी पिछले सीजन से ही इस टीम का हिस्सा हैं. ऐसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के 5 खिलाड़ियों पर इस सीजन में दबाव रहने वाला है. अगर ये खिलाड़ी इस सीजन में मिले मौके का फायदा नहीं उठा पाते हैं, तो उनका आईपीएल करियर भी खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान 2 / 6

घरेलू क्रिकेट के स्टार सरफराज खान का अब तक आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. हालांकि उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. अगर वो सीएसके के लिए भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो अगले सीजन में अनसोल्ड हो सकते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल 3 / 6

स्पिनर श्रेयस गोपाल का भी आईपीएल करियर ठीक-ठाक ही रहा है. वो कई सालों से इस लीग का हिस्सा हैं, लेकिन अपनी जगह कभी भी पक्की नहीं कर सके हैं. जडेजा-अश्विन की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है. हालांकि अगर उसमें वो फेल हुए तो उनका करियर भी खत्म हो सकता है.

राहुल चाहर

राहुल चाहर 4 / 6

एक और स्टार स्पिनर राहुल चाहर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मुंबई इंडियंस में मिली सफलता को राहुल चाहर अगली 2 टीमों के लिए नहीं दोहरा सके. जिसके कारण ही उन पर अनसोल्ड रहने का खतरा मंडरा रहा था. हालांकि सीएसके अगर उन्हें मौका देती है, तो चाहर को उसका फायदा उठाना होगा.

विज्ञापन

मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी 5 / 6

तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने आईपीएल के एक सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि उसके बाद वो उसे अगले सीजन में दोहरा नहीं सके. अब अगर मुकेश चौधरी आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, उनके आईपीएल करियर पर खतरा मंडरा सकता है.

अमन खान

अमन खान  6 / 6

ऑलराउंडर अमन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अमन खान भी कई आईपीएल टीम बदल चुके हैं, लेकिन अब तक इस लीग में खुद को साबित नहीं कर सके हैं. अब सीएसके के लिए उन्हें कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो फेल हुए, तो उनका आईपीएल करियर भी खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन