IPL 2026 में पर्पल कैप जीत सकते हैं ये 5 स्टार गेंदबाज, लिस्ट में दिग्गज खिलाड़ी का नाम भी शामिल

IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई है. इस बीच गेंदबाजों ने भी अपना लक्ष्य बनाना शुरू कर दिया है. स्टार तेज गेंदबाज अभी पर्पल कैप पर निशाना बनाए हुए हैं.

varun chakravarthy kkr
1 / 6
varun chakravarthy kkr

IPL 2026: आईपीएल में अब गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है. इस लीग में बल्लेबाज अब हर गेंद पर ही अटैक करते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही ज्यादातर गेंदबाज दबाव में नजर आते हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान कर रखा है. आईपीएल 2026 में ये 5 गेंदबाज पर्पल कैप जीतने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह 2 / 6

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह अब उसी फॉर्म को आईपीएल 2026 में भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो पहली बार पर्पल कैप जीत सकते हैं.

विज्ञापन

नूर अहमद

नूर अहमद3 / 6

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद पिछली बार पर्पल कैप जीतने से चूक गए थे. लेकिन इस बार वो ऐसा करने में सफल हो सकते हैं. बीच के ओवरों में नूर बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं. फिलहाल वो बहुत अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं.

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 6

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी लंबे समय से पर्पल कैप का इंतजार कर रहे हैं. मौजूदा समय में अर्शदीप सिंह बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो भी आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 5 / 6

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क भी इस रेस में नजर आ रहे हैं. स्टार्क ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. स्टार्क इस सीजन उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे वो पर्पल कैप अपने नाम कर सके.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 6 / 6

केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिलहाल बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप  2026 में वरुण ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. अगर वो उसी प्रदर्शन को जारी रखते हैं, तो पर्पल कैप अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन