CSK को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाएंगे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी! लिस्ट में एक विदेशी प्लेयर भी शामिल

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है. पहले मैच में हार के बाद, चेन्नई की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. यहां जानिए ऐसे 5 धाकड़ खिलाड़ियों के बारे में जो पंजाब के खिलाफ CSK के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

csk (5)
1 / 6
CSK

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच 3 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. CSK को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम इस मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. मैच से पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो CSK को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिला सकते हैं.

विज्ञापन

1. संजू सैमसन

1. संजू सैमसन 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स से CSK में शामिल हुए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल से पहले संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. PBKS के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 20 रन बनाए थे. हालांकि, CSK के लिए डेब्यू मैच में उनका बल्ला नहीं चला और ऐसे में वह दूसरे मैच में जोरदार वापसी करना चाहेंगे.

विज्ञापन

2. शिवम दुबे

2. शिवम दुबे 3 / 6

CSK के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले दुबे अपनी पावर-हिटिंग से किसी भी स्पिन आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं. पंजाब के स्पिनर्स के खिलाफ मिडिल ओवर्स में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी CSK को एक बड़ा स्कोर दिलाने या मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने में मदद करेगी.

3. सरफराज खान

3. सरफराज खान 4 / 6

CSK ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में संजू सैमसन को 75 लाख रुपये में खरीदा था. सरफराज ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है और स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में चेपॉक की पिच पर सरफराज का बल्ला चल सकता है और वह अपनी स्वीप और लैप शॉट्स से पंजाब के गेंदबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं. उन्होंने पिछले मैच में 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के के साथ 17 रन बनाए थे.

विज्ञापन

4. डेवाल्ड ब्रेविस

4. डेवाल्ड ब्रेविस 5 / 6

'बेबी एबी' के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोट के कारण पहले मैच से बाहर थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले उन्हें नेट प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. ऐसे में उम्मीद है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग XI में उनकी वापसी हो सकती है. ब्रेविस अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले और डेथ ओवर्स में खूब रन बटोर सकते हैं और पंजाब के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

5. नूर अहमद

5. नूर अहमद 6 / 6

अफगानिस्तान के इस युवा 'मिस्ट्री स्पिनर' को CSK ने 10 करोड़ रुपये की भारी रकम पर रिटेन किया है. पिछले सीजन में 24 विकेट लेने वाले नूर अहमद का 'गुगली' पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/20 रहा है. चेपॉक की टर्निंग पिच पर उनकी गेंदबाजी पंजाब किंग्स के बैटिंग लाइनअप को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन