IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों की इंजरी ने बिगाड़ दिया CSK का खेल, कप्तान गायकवाड़ की बढ़ी परेशानी

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले हैं. जिसमें से उनकी टीम को सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. वहीं उन्हें 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस फिलहाल बुरे दौर से गुजर रही है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में अब तक नाकाम रही है. फ्रेंचाइजी 2 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है. उसके पीछे बहुत बड़ा कारण चोटिल खिलाड़ी भी है. इस फ्रेंचाइजी के स्टार खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं. जिसके कारण ही टीम कमजोर होती जा रही है. ऐसे में अब सीएसके के लिए वापसी करना बहुत ही मुश्किल है. 5 स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की परेशानी बढ़ी है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी2 / 6

5 बार के आईपीएल विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही अब तक खेले 6 मुकाबलों में धोनी नहीं खेले हैं. ऐसे में टीम को माही की भी कमी 2 से 3 मुकाबलों में खली है.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे3 / 6

फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी अब इंजर्ड हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था. जिसके कारण ही उनके भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

खलील अहमद

खलील अहमद 4 / 6

तेज गेंदबाज खलील अहमद भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत में खलील ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

नाथन एलिस

नाथन एलिस 5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वो इंजरी का शिकार हो गए और टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. जिसके कारण ही टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है.

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन 6 / 6

सीएसके की फ्रेंचाइजी ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में स्पेंसर जॉनसन को साइन किया, लेकिन वो भी इंजरी के कारण अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. फ्रेंचाइजी फिलहाल बहुत ही कमजोर नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन