SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के पास बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का है सुनहरा मौका, 20 साल बाद होगा ये कारनामा!

SRH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा. जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती है. इस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में अब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. इस टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अब तक विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सूर्यवंशी के पास बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 20 साल पहले इस रिकॉर्ड को बनाया था. जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया.

विज्ञापन

ब्रैड हॉज के नाम है बड़ा रिकॉर्ड

ब्रैड हॉज के नाम है बड़ा रिकॉर्ड 2 / 6

टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज के नाम दर्ज है. ब्रैड हॉज ने सिर्फ 23 पारियों में ही 1 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. हॉज का करियर बहुत ही देरी से शुरू हुआ था.

विज्ञापन

1060 बल्लेबाज नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड

1060 बल्लेबाज नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड 3 / 6

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉज के बाद टी-20 में 1060 बल्लेबाजों ने 1 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है, लेकिन कोई भी 23 पारियों से पहले 1 हजार रन नहीं बना पाया है. ऐसे में अब सभी की नजरें इस रिकॉर्ड पर है.

शॉन मार्श ने भी की दी थी बराबरी

शॉन मार्श ने भी की दी थी बराबरी 4 / 6

एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शॉन मार्श ने ब्रैड हॉज की बराबरी की है. शॉन मार्श ने भी 23 पारियों में ही 1 हजार रन बनाए थे. हालांकि वो भी हॉज का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाए और सिर्फ बराबरी ही कर सके.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास है बड़ा मौका

वैभव सूर्यवंशी के पास है बड़ा मौका5 / 6

15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी के पास भी 23 पारियों में 1 हजार टी-20 रन बनाने का बड़ा मौका है. अब तक वैभव ने 22 पारियों में 901 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर सूर्यवंशी इस मुकाबले में 100 रन बनाते हैं, तो वो भी ब्रैड हॉज की बराबरी कर पाएंगे.

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव 6 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 200 रन बना दिए हैं. वहीं इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. वैभव फिलहाल हर बड़े गेंदबाज के खिलाफ रनों की बारिश कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन