SRH vs LSG: पहली जीत की तलाश में उतरेगी ऋषभ पंत की टीम, जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड, मौसम-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार (5 अप्रैल को) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स.

IPL 2026 SRH vs LSG
1 / 8
IPL 2026 SRH vs LSG

IPL 2026, SRH vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को डबल हेडर खेला जाएगा. दिन के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ लखनऊ की टीम सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, मौसम-पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी LSG

सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी LSG2 / 8

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 2 मैच खेले हैं और एक मैच जीत हासिल की है. SRH को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार मिली, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर टीम ने जोरदार वापसी की. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी. ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम इस मैच में हैदराबाद को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

विज्ञापन

SRH vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड3 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं.

कैसा है हैदराबाद का मौसम?

कैसा है हैदराबाद का मौसम?4 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच पर बारिश का खतरा बना हुआ है. तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है और अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. ऐसे में बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है.

विज्ञापन

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट5 / 8

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. पिछली बार यहां दोपहर के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए थे, जिसके जवाब राजस्थान रॉयल्स ने 242 रन बनाए थे. इस मैदान पर खेले गए पिछले 6 मैचों में 3 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 116 / 8

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स / डेविड पेन, ईशान मलिंगा. इम्पैक्ट प्लेयर - सलिल अरोड़ा.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 117 / 8

मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान. इम्पैक्ट प्लेयर - प्रिंस यादव.

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?8 / 8

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और बेवसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन