IPL 2026 में संजू सैमसन तोड़ देंगे क्रिस गेल का महारिकॉर्ड! पोलार्ड-रसेल और वॉर्नर को भी छोड़ सकते हैं पीछे

IPL 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. चेन्नई की टीम 30 मार्च को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले संजू इस सीजन कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं.

Sanju Samson
1 / 7
Sanju Samson

IPL 2026, Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के हीरो स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आएंगे. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब वह आईपीएल में भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. इस सीजन में संजू CSK के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो वह रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं.  

विज्ञापन

संजू सैमसन का IPL करियर

संजू सैमसन का IPL करियर2 / 7

आईपीएल में संजू सैमसन ने अब तक 177 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.94 की औसत और 139.04 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4704 रन ठोके हैं. उनके नाम 3 शतक और 26 अर्धशतक हैं. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में 379 चौके और 219 छक्के भी जड़े हैं, जो उन्हें एक खतरनाक बल्लेबाज बनाता है. आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर अब तक 119 रन रहा है.

विज्ञापन

तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड

तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड3 / 7

अब अगर संजू आईपीएल 2026 में 262 रन और बना लेते हैं, तो वह रन बनाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड धवस्त कर सकते हैं. गेल ने अपने आईपीएल करियर में खेले 142 मैचों में कुल 4965 रन बनाए थे. फिलहाल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (8661 रन) के नाम है.

5000 रन के क्लब में करेंगे एंट्री!

5000 रन के क्लब में करेंगे एंट्री!4 / 7

वहीं, सैमसन अगर आईपीएल 2026 में 296 रन बना लेते हैं तो वो इस लीग में 5000 रन का आंकड़ा भी छू लेंगे. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 5000 रन बनाने 10वें बल्लेबाज भी बन जाएंगे. इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, एसएस धोनी, केएल राहुल, एबी डिविलियर्स और अजिंक्य रहाणे ये कारनामा कर चुके हैं.

विज्ञापन

पोलार्ड-रसेल और वॉर्नर भी छूट जाएंगे पीछे

पोलार्ड-रसेल और वॉर्नर भी छूट जाएंगे पीछे5 / 7

संजू सैमसन ने आईपीएल में अब तक खेले 177 मैचों में 219 छक्के लगाए हैं. अगर वह IPL 2026 में 17 छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वह लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे. पोलार्ड और रसेल दोनों ने आईपीएल में 223 छक्के लगाए हैं, जबकि वॉर्नर ने 236 छक्के जड़े हैं. पोलार्ड-रसेल और वॉर्नर को पीछे छोड़ संजू इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे.

छक्कों के मामले में टॉप-5 में हैं ये खिलाड़ी

छक्कों के मामले में टॉप-5 में हैं ये खिलाड़ी6 / 7

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 357 छक्के जड़े हैं. उनके बाद हिटमैन रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे और विराट कोहली 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं, एबी डिविलियर्स 251 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि 5वें नंबर पर 264 छक्कों के साथ एमएस धोनी हैं.

विज्ञापन

इस मामले में भी गेल को पछाड़ने का मौका

इस मामले में भी गेल को पछाड़ने का मौका7 / 7

इसके अलावा, संजू के पास आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका होगा. गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 404 चौके लगाए थे, जबकि संजू अब तक 379 चौके लगा चुके हैं. यानी आगामी सीजन में संजू 26 चौके लगाते ही गेल को पीछे छोड़ देंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन