IPL 2026: 8 साल में पहली बार हुआ ऐसा, CSK के लिए संजू सैमसन ने शतक जड़ रचा इतिहास

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन ने अपना पहला शतक जड़ा. उनका ये शतक बेहद ही खास रहा और टीम ने सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की. इसी के साथ संजू के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी जुड़ा जो कि बीते 8 सालों में पहली बार हुआ है.

jacket (60)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत हासिल की है. मैच टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने इस मैच में 56 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साथ संजू ने एक ऐसा काम भी किया जो कि सीएसके कि लिए बीते 8 सालों में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

संजू ने खेली यादगार पारी

संजू ने खेली यादगार पारी2 / 6

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका. उन्होंने 56 गेंदों में 19 चौकों-छक्कों की मदद से 115 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 205 का रहा. 

विज्ञापन

8 साल में पहली बार

8 साल में पहली बार3 / 6

बीते 8 साल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसने शतक लगाया हो और टीम ने जीत दर्ज की हो. संजू सैमसन ने शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई है.आखिरी बार साल 2018 में शेन वाटसन ने शतक जड़ा था और टीम को जीत हासिल हुई थी.

फाइनल में आया था वाटसन का शतक

फाइनल में आया था वाटसन का शतक4 / 6

शेन वाटसन ने साल 2018 में फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. इस मैच में जीत हासिल कर चेन्नई की टीम ने खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद से टीम के लिए कोई भी शतक जीत में नहीं आया था. 

विज्ञापन

गायकवाड़ ने जड़ा था शतक

गायकवाड़ ने जड़ा था शतक5 / 6

इन 8 सालों में ऋतुराज गायकवाड़ टीम के लिए शतक जड़ चुके हैं लेकिन उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. साल 2024 में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक जड़ा था लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 

400 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय

400 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय6 / 6

संजू सैमसन के लिए ये मैच बेहद ही खास रहा. उन्होंने ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई अपने खाते में भी कई बड़े रिकॉर्ड जोड़े. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में 400 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 4 छक्के जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन