KKR में इस खिलाड़ी के आने से टीम की गेंदबाजी हुई दमदार, दिग्गजों ने भी माना स्टार क्रिकेटर का लोहा

Sanjay Bangar On Cameron Green: भारतीय दिग्गज संजय बांगर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 के लिए केकेआर की टीम में ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के शामिल होने से उनकी गेंदबाजी मजबूत हुई है, न कि बल्लेबाजी. बांगर के मुताबिक, ग्रीन ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है.

KKR_b67dc9
1 / 6

जैसा कि पहले से ही अंदाजा था कैमरून ग्रीन IPL 2026 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे. जाहिर सी बात है कि इतने महंगे खिलाड़ी से फ्रेंचाइजी को उम्मीदें भी उतनी ही ज्यादा होगी.

विज्ञापन

2 / 6

ग्रीन को केकेआर ने भारी-भरकम 25.20 करोड़ में खरीदा. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय की गई अधिकतम फीस के नियम के अनुसार, इस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को सिर्फ 18 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया जाएगा.

विज्ञापन

3 / 6

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, बांगर ने IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में ग्रीन को शामिल किए जाने पर एक दिलचस्प कमेंट किया, उन्होंने कहा, 'उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दिया है. और जिस तरह के खिलाड़ी वो हैं, उसे देखते हुए वो लोअर ऑर्डर में बैटिंग नहीं कर सकते. MI और RCB जैसी कई अन्य टीमों ने उन्हें निचले क्रम में आजमाया है, लेकिन वो वहां फिट नहीं बैठे. इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करनी होगी.'

4 / 6

संजय बांगर ने आगे कहा, 'इसके साथ ही, ग्रीन वह काम बहुत अच्छे से कर सकते हैं जो आंद्रे रसेल गेंदबाजी के साथ किया करते थे. ग्रीन के टीम में आने से कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी मजबूत हुई है, न कि बल्लेबाजी.'

विज्ञापन

5 / 6

ग्रीन ने आईपीएल में अब तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.58 की औसत और 153.69 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं; इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी की बात करें तो, उन्होंने 9.07 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट चटकाए हैं.

6 / 6

सुरेश रैना ने कहा, 'अगर पथिराना टीम में हैं, तो 12 ओवरों की चिंता खत्म हो जाती है. अगर ग्रीन भी 4 ओवर की गेंदबाजी कर पाते हैं, तो ये KKR के लिए बहुत अच्छा होगा. याद रखें, इस बार टीम में रसेल नहीं हैं, जो मुश्किल हालात में पांचवें या छठे ओवर में गेंदबाजी करने आते थे. वो अच्छी यॉर्कर गेंदें भी डाल सकते थे. मैं संजय भाई से सहमत हूं कि उनकी गेंदबाजी अब ज्यादा मजबूत दिख रही है, लेकिन खिलाड़ियों की चोटों की बढ़ती संख्या एक चिंता का विषय है.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन