RR vs MI: बैक टू बैक जीत के बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी राजस्थान! स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

RR vs MI: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. राजस्थान रॉयल्स की टीम के सामने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की चुनौती होने वाली है. इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 6
Rajasthan Royals IPL 2026

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अब तक बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रही है. टीम ने अपने दोनों ही मुकाबले जीत लिए हैं. ऐसे में वो बैक टू बैक तीसरा मुकाबला भी जीतना चाहती है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं नजर आता है. ऐसे में पिच को अच्छे से समझते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को अपनी प्लेइंग 11 चुननी होगी.

विज्ञापन

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा 2 / 6

कप्तान रियान पराग इस मुकाबले से स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा को बाहर कर सकते हैं. उनकी जगह ब्रिजेश शर्मा को मौका मिल सकता है. ब्रिजेश ने इस मैदान पर ही अपना डेब्यू किया था, जहां पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 3 / 6

गुवाहाटी में खेले गए पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ा था. ऐसे में वो उसी फॉर्म को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. बुमराह के खिलाफ सूर्यवंशी का भी असली टेस्ट होने वाला है.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 4 / 6

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले मैच में प्रभाव डाला था, लेकिन दूसरे मैच में वो फेल हो गए थे. ऐसे में वो भी इस मुकाबले में दोबारा अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. बल्ले से अभी तक उन्होंने राजस्थान के लिए अच्छा नहीं किया है.

विज्ञापन

डोनोवन फरेरा

डोनोवन फरेरा 5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में डोनोवन फरेरा ही रहने वाले हैं. पिछले दोनों मैचों में फरेरा को ही कप्तान रियान पराग ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रखा है. हालांकि डोनोवन पिछले मुकाबले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

यहां पर देखें राजस्थान रॉयल्स टीम की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें राजस्थान रॉयल्स टीम की संभावित प्लेइंग 11  6 / 6

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा.   इंपैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन