RR vs CSK: सिर्फ 8 पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने लगा दी है रिकॉर्ड्स की लाइन, अगला सुपरस्टार बनने को हैं तैयार

RR vs CSK: आईपीएल 2025 में सिर्फ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके बाद से ही आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी से फैंस को बड़ी उम्मीदें थी. सभी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पहले मुकाबले में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली है.

Vaibhav Suryavanshi
1 / 6
Vaibhav Suryavanshi

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. सूर्यवंशी ने 305.88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव ने अब तक आईपीएल में सिर्फ 8 पारियां ही खेली हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान खुद को साबित कर दिया है. सूर्यवंशी ने बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का शानदार है रिकॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी का शानदार है रिकॉर्ड्स 2 / 6

आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 पारियां खेली है. जिसमें उन्होंने 36 की औसत से 304 रनों की पारी खेली है. इस दौरान सूर्यवंशी ने 218.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं.

विज्ञापन

नए सिक्सर किंग हैं सूर्यवंशी

नए सिक्सर किंग हैं सूर्यवंशी 3 / 6

सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के नए सिक्सर किंग बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 8 पारियों में ही 29 छक्के जड़ दिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके भी देखने को मिले हैं. 

सूर्यवंशी ने जड़ा है शतक

सूर्यवंशी ने जड़ा है शतक 4 / 6

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के दौरान गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. वो आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी है. ये पारी आईपीएल फैंस के लिए बहुत खास है.

विज्ञापन

बड़े-बड़े दिग्गजों को वैभव ने छोड़ा पीछे

बड़े-बड़े दिग्गजों को वैभव ने छोड़ा पीछे 5 / 6

आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव के नाम हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल नजर आते हैं, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा था. वहीं वैभव ने ये कारनामा 35 गेंदों में किया था. वैभव सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं. 

सीएसके के खिलाफ वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

सीएसके के खिलाफ वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड  6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. ये आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. वैभव इस दौरान पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन