RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स, सुपरस्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर!

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स की चुनौती मिलने वाली है. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम होम ग्राउंड में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में उनकी टीम पर सबकी नजरें रहने वाली है.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 7
Rajasthan Royals IPL 2026

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले 18 सालों से दूसरी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. आईपीएल 2026 में उनका स्क्वॉड मजबूत नजर आ रहा है. उनकी टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. सीजन में फ्रेंचाइजी अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मुकाबले में फ्रेंचाइजी अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल2 / 7

सलामी बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जगह पहले से ही पक्की नजर आ रही है. दोनों ही युवा खिलाड़ियों के ऊपर आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी है. दोनों खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

रियान पराग और ध्रुव जुरेल

रियान पराग और ध्रुव जुरेल 3 / 7

कप्तान रियान पराग इस बार नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में ध्रुव जुरेल ही नजर आने वाले हैं. वहीं मध्यक्रम में शिमरॉन हेटमायर का खेलना भी लगभग पक्का है. ये सभी खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा  4 / 7

ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा नजर आने वाले हैं. जडेजा के ऊपर इस सीजन बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. उनके अलावा टीम दासुन शनाका और डोवोवन फरेरा को भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. इन तीनों खिलाड़ी के पास गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैच पलटने की क्षमता है.

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 5 / 7

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई के ऊपर स्पिन डिपार्टमेंट को संभालने की जिम्मेदारी है. वहीं तेज गेंदबाजी में अनुभवी संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर खेलने वाले हैं. आर्चर के ऊपर डेथ ओवरों के दौरान बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है.

तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे6 / 7

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में तुषार देशपांडे को मौका मिल सकता है. देशपांडे ने भी पिछले सीजन बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीजन वो और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 7 / 7

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर.     इंपैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन