RR vs CSK: बिना धोनी के ऐसी नजर आ रही है सीएसके की प्लेइंग 11! इन 2 खिलाड़ियों को होगा डेब्यू?

RR vs CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. जहां पर 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम लंबे समय के बाद बिना महेंद्र सिंह धोनी के खेलने वाली है.

CSK ipl 2026 probable playing 11
1 / 6
CSK ipl 2026 probable playing 11

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के पहले 2 हफ्ते महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण नहीं खेल पाएंगे. ऐसे की सबसे सफल टीम को बिना अपने सुपरस्टार खिलाड़ी के मैदान पर उतरेगी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को अब प्लेइंग 11 बनाने में भी बड़ी दिक्कत आ सकती है. धोनी के टीम में नहीं होने से 2 खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमबैक करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी हैं इंजर्ड

महेंद्र सिंह धोनी हैं इंजर्ड 2 / 6

काफ स्ट्रेन के कारण महेंद्र सिंह धोनी पहले 2 हफ्ते आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. फिलहाल उनकी इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नहीं नजर आ रही है. नेट्स में धोनी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि विकेटकीपिंग के समय उन्हें दिक्कत हो रही है. 

विज्ञापन

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग3 / 6

धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ही चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. सैमसन पहले बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले थे, लेकिन माही की गैरमौजूदगी के कारण उनके ऊपर भी जिम्मेदारी बढ़ गई है.  

कार्तिक शर्मा को मिलेगा मौका!

कार्तिक शर्मा को मिलेगा मौका! 4 / 6

मैच फिनिशर की भूमिका में अब युवा कार्तिक शर्मा का मौका मिल सकता है. लोअर आर्डर में आकर वो छक्कों की बारिश कर सकते हैं. शर्मा को सीएसके की टीम ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ का होगा असली टेस्ट

ऋतुराज गायकवाड़ का होगा असली टेस्ट5 / 6

बतौर कप्तान अब ऋतुराज गायकवाड़ का भी असली टेस्ट होगा. अब मैदान पर उनकी मदद करने के लिए अब धोनी नहीं होंगे. ऐसे में सभी फैसले गायकवाड़ को ही मैदान पर संजू की मदद से करने होंगे.

यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद,   इंपैक्ट प्लेयर- अंशुल कंबोज. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन