IPL 2026: RCB को बैक टू बैक ट्रॉफी जिताने वाले 5 सुपर हीरो, इस दिग्गज का रहा सबसे बड़ा योगदान

IPL 2026: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने 18 सालों का इंतजार खत्म करके पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. उसके बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 में भी खिताब पर कब्जा जमा लिया है. खिताब जीत के 5 हीरो अब टीम को मिल गए हैं.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके बैक टू बैक सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आरसीबी की टीम को इस सीजन कई मैच विनर खिलाड़ी मिले हैं. आज हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उन 5 मैच विनर खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो अपनी टीम के लिए आईपीएल 2026 में सुपर हीरो साबित हुए है. इनमें से 4 खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी कमाल किया था.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

दिग्गज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में 16 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 56.25 की औसत से 675 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं. कोहली का स्ट्राइक रेट इस दौरान 165.85 का रहा है.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 3 / 6

स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार ने अच्छी कप्तानी करने के साथ ही बल्लेबाजी में भी कमाल किया. पाटीदार ने 15 मैचों में 41.75 की औसत से 501 रन बनाए हैं. इस दौरान पाटीदार का स्ट्राइक रेट 192.69 का रहा है. 

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 4 / 6

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 17.89 की शानदार औसत से 28 विकेट अपने नाम किया. इस दौरान भुवी ने पावरप्ले और डेथ ओवर दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही आरसीबी के खिलाफ सभी गेंदबाज फेल हुए.

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 5 / 6

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. क्रुणाल पांड्या ने 16 मैचों में 37.67 की औसत से 226 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 30.36 की औसत से 14 विकेट हासिल किए.

रसिख सलाम डार

रसिख सलाम डार  6 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने भी इस सीजन भुवनेश्वर कुमार का साथ निभाया. रसिख सलाम डार ने आईपीएल 2026 में 12 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 21.32 की औसत से 19 शानदार विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन