IPL 2026: RR के खिलाफ मैच में RCB की प्लेइंग 11 बदलेगी? टॉप पर जाने के लिए होगी जंग

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी ये एक बड़ा सवाल है. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना लेगी. चलिए आपको बताते हैं इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

jacket (54)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज इस सीजन की 2 सबसे मजबूत टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में अपने घरेलू मैदान पर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी का स्वागत करेगी. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप का स्थान कब्जा करेगी. आरसीबी की टीम ने अब तक खेले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है ऐसे में इस मैच में टीम की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

विराट और सॉल्ट करेंगे ओपनिंग

विराट और सॉल्ट करेंगे ओपनिंग2 / 6

विराट कोहली और फिल सॉल्ट आरसीबी के लिए इस मैच में भी ओपनिंग करेंगे. पहले 2 मैचों में भी ये जोड़ी ही टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआती करती आ रही है. विराट कमाल की फॉर्म में हैं तो वहीं सॉल्ट अभी भी इस सीजन अपनी लय तलाश रहे हैं. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर है बहुत मजबूत

मिडिल ऑर्डर है बहुत मजबूत3 / 6

आरसीबी का मिडिल ऑर्डर इस टूर्नामेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम के पास रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड,रोमारियो शेफर्ड और फिर क्रुणाल पांड्या जैसे बल्लेबाज हैं जो कि अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं. 

गेंदबाजी में भी है अनुभव

गेंदबाजी में भी है अनुभव4 / 6

आरसीबी की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है. तेज गेंदबाजी की बात करें तो जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार कमाल की लय में नजर आ रहे हैं तो वहीं अभिनंदन भी इन दोनों का बखूबी साथ दे रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में अपने 200 आईपीएल विकेट पूरे किए हैं और वो ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?5 / 6

आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर स्पिन गेंदबाज सुयश शर्मा को रखा जा सकता है तो वहीं पहले अगर गेंदबाजी आती है तो देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में उतारा जा सकता है. दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 116 / 6

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन