IPL 2026: मुंबई के खिलाफ RCB करेगी इस विदेशी खिलाड़ी को बाहर! ऐसी दिख सकती है प्लेइंग 11
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. टीम एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा सकती है जो कि अभी तक टूर्नामेंट में फ्लॉप रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कैसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग 11

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है. एक तरफ विराट कोहली की आरसीबी होगी तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस. दोनों ही टीमों के लिए ये चौथा सीजन होगा. आरसीबी अब तक 2 मैच जीत चुकी है तो वहीं मुंबई केवल एक मैच ही जीती है. आरसीबी इस मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव हो सकता है.
फिल सॉल्ट होंगे बाहर!
2 / 7आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है. उनका फॉर्म इस समय साथ नहीं दे रहा है और अभी तक टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. अब तक खेली 3 पारियों में उन्होंने केवल 54 रन ही बनाए हैं.
जैकब बेथेल ले सकते हैं जगह
3 / 7फिल सॉल्ट की जगह लेने के लिए जैकब बेथेल आरसीबी की टीम में हैं. 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भी वो अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. ऐसे में वो मुंबई के खिलाफ विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं.
बेथेल का टी20 प्रदर्शन कैसा है?
4 / 7जैकब बेथेल 22 साल के युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने इंग्लैंड के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 31 मैचों में 697 रन बनाए हैं. इस दौरान वो 1 शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.
मिडिल ऑर्डर है मजबूत
5 / 7फिलहाल आरसीबी की प्लेइंग 11 में और कहीं भी बदलाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. मिडिल ऑर्डर में टीम के पास देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं.
गेंदबाजी में बदलाव मुश्किल
6 / 7जोश हेजलवुड की वापसी के बाद आरसीबी की गेंदबाजी और भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में जैकब डफी ने भी टीम के लिए शानदार काम किया था. टीम में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव है तो वहीं युवा अभिनंदन भी अच्छी लय में दिख रहे हैं.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा