IPL 2026: विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? LSG के खिलाफ ऐसी हो सकती है RCB की प्लेइंग 11

IPL 2026 में RCB का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछला मैच जीतकर आ रही है और अब वो LSG को भी हराना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए RCB की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

RCB Playing 11 (1)
1 / 7

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमें 15 अप्रैल यानी आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. विराट कोहली की चोट ने फैंस की टेंशन बढ़ाई हुई है. जोश हेजलवुड भी पिछला मैच नहीं खेले थे. सभी के मन में सवाल है कि यह दोनों खिलाड़ी LSG के खिलाफ मैच का हिस्सा होंगे या नहीं. आइए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

RCB के पास खतरनाक सलामी जोड़ी

RCB के पास खतरनाक सलामी जोड़ी2 / 7

RCB के पास विराट कोहली और फिल साल्ट के रूप में दो तगड़े सलामी बल्लेबाज हैं. एंकल इंजरी के कारण विराट कोहली के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन वो अभ्यास करते हुए नजर आए. इसका अर्थ है कि वो जरूर खेलेंगे. फिल साल्ट भी फॉर्म में आ चुके हैं. दोनों मिलकर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

फॉर्म में है RCB का मिडल ऑर्डर

फॉर्म में है RCB का मिडल ऑर्डर3 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मिडल ऑर्डर इस समय जबरदस्त फॉर्म में है. रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और जितेश शर्मा पर नजरें रहने वाली हैं.

RCB के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर

RCB के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर4 / 7

RCB के पास रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या के रूप में दो तगड़े ऑलराउंडर हैं. दोनों ही इस समय तगड़ी फॉर्म में हैं और गेंद एवं बल्ले से पूरा योगदान दे रहे हैं. दोनों LSG के खिलाफ धमाल मचाना चाहेंगे.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?5 / 7

RCB के लिए जोश हेजलवुड पिछला मैच नहीं खेले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोटेशन पॉलिसी का ध्यान रखते हुए जोश नहीं खेले थे. अब LSG के खिलाफ वो मैदान पर उतरेंगे. उनका साथ देने के लिए रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार के रूप में दो शानदार गेंदबाज हैं.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा का इस्तेमाल कर सकती है. शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने दो विकेट झटके थे. वो अब LSG के खिलाफ भी स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाना चाहेंगे.

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 117 / 7

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड. (इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन