र‍ियान पराग के सिगरेट 'कांड' मामले में होगी कड़ी कार्रवाई, टीमों पर लगाम कसने की तैयारी में BCCI

Riyan Parag Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के वेपिंग और मैनेजर रोमी भिंडर के डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के विवाद पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. सैकिया ने संकेत दिए हैं कि बोर्ड नियमों का उल्लंघन करने वाली टीमों पर लगाम कसने के लिए विचार कर रही है.

Riyan parag vaping controversy
1 / 7
Riyan parag vaping controversy

Devajit Saikia on Riyan Parag Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 में एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट (वेपिंग) का इस्तेमाल करने को लेकर चर्चा में हैं. कप्तना रियान के अलावा, राजस्थान टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी डगआउट में फोन इस्तेमाल करने को लेकर विवादों में हैं. इन मामलों में BCCI ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों पर जुर्माना लगाया है, लेकिन अब बोर्ड टीमों पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

राजस्थान रॉयल्स पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई2 / 7

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार (2 मई) को कहा कि खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को आईपीएल की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का सख्ती से पालन करना होगा. उन्होंने बताया कि बोर्ड नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर लगाम लगाने और कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है. सैकिया का यह बयान रियान पराग और रोमी भिंडर पर जुर्माना लगाए जाने के बाद आया है. उन्होंने संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन

देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

देवजीत सैकिया ने क्या कहा?3 / 7

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सैकिया ने कहा कि "प्रेस रिलीज में हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम उन टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं. हम कुछ कार्रवाई करेंगे और हम आईपीएल के विभिन्न नियमों और शर्तों और प्रोटोकॉल पर विचार कर रहे हैं कि टीमों को कैसा व्यवहार करना चाहिए."

'IPL की छवि पर कोई बुरा असर नहीं पड़े'

'IPL की छवि पर कोई बुरा असर नहीं पड़े'4 / 7

सैकिया ने आगे कहा कि "बोर्ड ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहा है, ताकि सभी टीमें नियमों और शर्तों का पालन करें. उनका जोर इस बात पर रहा कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एक टीम के रूप में अनुशासन बनाए रखना होगा, जिससे आईपीएल की छवि पर कोई बुरा असर न पड़े. यह सुनिश्चित करने के लिए हमें कोई फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे."

विज्ञापन

रियान पराग और रोमी भिंडर पर लगा जुर्माना

रियान पराग और रोमी भिंडर पर लगा जुर्माना5 / 7

गौरतलब है कि लाइव मैच के दौरान वेपिंग करते हुए पकड़े जाने के बाद रियान पराग पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया. वहीं, मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के कारण PMO प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा.

ई-सिगरेट को लेकर पुलिस कार्रवाई पर कही ये बात

ई-सिगरेट को लेकर पुलिस कार्रवाई पर कही ये बात6 / 7

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में भी कहा था कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त उपायों पर विचार किया जा रहा है, ताकि लीग की साख बनी रहे. वहीं, जब सैकिया से पूछा गया कि क्या ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019’ के तहत क्या पंजाब पुलिस ने बोर्ड से संपर्क किया है, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन7 / 7

हालांकि, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है. रियान पराग की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में 6 में जीत हासिल की और फिलहाल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है. टीम प्लेऑफ की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन