RCB vs SRH: ईशान किशन ने पहले मुकाबले में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, 80 रनों की पारी खेल दिग्गज को छोड़ा पीछे

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती है. मैच में टॉस जीतने के बाद आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही शानदार पारी खेली है.

Srh Captain Ishan Kishan
1 / 6
Srh Captain Ishan Kishan

RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 ओपनिंग मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद हैदराबाद की टीम को खराब शुरुआत मिली. जिसके बाद कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

आईपीएल में कप्तानी के डेब्यू पर सबसे ज्यादा स्कोर

आईपीएल में कप्तानी के डेब्यू पर सबसे ज्यादा स्कोर2 / 6

1) 119 - संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पंजाब किंग्स, 2021 2) 99* - मयंक अग्रवाल (पंजाब किंग्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2021 3) 93* - श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) बनाम केकेआर, 2018 4) 88 - फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी) बनाम पंजाब किंग्स, 2022 5) 83 - कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) बनाम पंजाब किंग्स, 2019 6) 80 - ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम आरसीबी, 2026

विज्ञापन

ईशान किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सीजन का पहला मैच

ईशान किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सीजन का पहला मैच 3 / 6

1) 2025: 106* (47) बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद 2) 2026: 80 (38) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL में कप्तानी के डेब्यू पर 50 से ज्यादा स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL में कप्तानी के डेब्यू पर 50 से ज्यादा स्कोर4 / 6

1) 80 (38) - ईशान किशन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026 2) 69* (41) - मनीष पांडे बनाम मुंबई इंडियंस, अबू धाबी धाबी, 2021 3) 53 (42) - डेविड वॉर्नर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015

विज्ञापन

IPL में कप्तानी करने से पहले सबसे ज्यादा मैच

IPL में कप्तानी करने से पहले सबसे ज्यादा मैच5 / 6

1) 200 - रवींद्र जडेजा 2) 153 - मनीष पांडे 3) 148 - अक्षर पटेल 4) 137 - कीरोन पोलार्ड 5) 126 - सूर्यकुमार यादव 6) 119 - ईशान किशन

3000 IPL रन तक सबसे कम गेंदें खेलने वाले (भारतीय)

3000 IPL रन तक सबसे कम गेंदें खेलने वाले (भारतीय) 6 / 6

1) 2028 - ऋषभ पंत 2) 2082 - यूसुफ पठान 3) 2130 - सूर्यकुमार यादव 4) 2135 - सुरेश रैना 5) 2152 - महेंद्र धोनी 6) 2180 - ईशान किशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन