RCB vs DC: करीबी मुकाबले में आरसीबी की हार के 5 विलेन, स्टार खिलाड़ी ने तोड़ा फैंस का दिल
RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि ऐसा नहीं हो सका और दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की टीम को आखिरी ओवर में 6 विकेट से हार मिली.

RCB vs DC: आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही वो फैंस के लिए विलेन बन गए.
जितेश शर्मा
2 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी.
रोमारियो शेफर्ड
3 / 6ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने पहले अंत में बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए. उसके बाद उन्होंने गेंद के साथ आखिरी ओवर में ही 5 गेंदों में 17 रन दे दिए. दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए था.
जोश हेजलवुड
4 / 6मैच विनर जोश हेजलवुड भी दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसके कारण ही भुवी अकेले पड़ गए. आखिरी ओवर हेजलवुड ने अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 38 रन लुटा दिए.
सुयश शर्मा
5 / 6स्पिनर सुयश शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में एक भी विकेट लिए बिना ही 31 रन खर्च कर दिए. बीच के ओवरों में वो प्रभावी नहीं नजर आए.
रसिख सलाम डार
6 / 6पिछले 2 मैचों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे रसिख सलाम डार ने इस मुकाबले में निराश किया. उन्होंने 4 ओवरों में एक भी विकेट नहीं लिया और 40 रन भी लुटा दिए. रसिख सलाम मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का साथ नहीं दे सके.