RCB vs DC: दिल्ली के खिलाफ बेंच 'गर्म' करेंगे आरसीबी के ये 5 स्टार खिलाड़ी! प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है जगह

RCB vs DC: आईपीएल 2026 में टाइटल डिफेंड करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फ्रेंचाइजी जिसके कारण ही टॉप 2 में नजर आ रही है. अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी.

Royal Challengers Bengaluru
1 / 6
Royal Challengers Bengaluru

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फिलहाल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि उसके बाद भी टीम में बदलाव करने पड़ेंगे. दरअसल आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है, ऐसे में स्टार खिलाड़ियों को नियमित समय में आराम भी देना होगा. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम अपने 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठा सकती है.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड 2 / 6

कप्तान रजत पाटीदार ने साफ किया था कि खिलाड़ियों को समय-समय पर आराम दिया जाएगा. ऐसे में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी दिल्ली के खिलाफ आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह जैकब डफी को आजमाया जा सकता है.  

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर 3 / 6

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस मुकाबले में भी बाहर ही बैठने वाले हैं. वेंकटेश को एक मुकाबले में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मौका मिला था. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था. उसके बाद भी अय्यर को प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए इंतजार ही करना होगा.

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल4 / 6

शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लिश स्टार जैकब बेथेल को भी अभी तक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया है. बेथेल को दिल्ली के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में वो भी बेंच पर ही बैठने वाले हैं.

विज्ञापन

स्वप्निल सिंह

स्वप्निल सिंह 5 / 6

घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी स्वप्निल सिंह पिछले सीजन में कुछ मैच खेले थे, लेकिन इस बार अभी तक वो मौके का इंतजार ही कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्हें खेलने का मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

मंगेश यादव

मंगेश यादव 6 / 6

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में मंगेश यादव पर बड़ी रकम खर्च करके फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था. हालांकि उसके बाद भी आरसीबी टीम मैनेजमेंट मंगेश यादव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं दे रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन