IPL 2026: हार के बाद बदली हुई नजर आएगी RCB की प्लेइंग 11! GT के खिलाफ होगा धमाकेदार कमबैक?

IPL 2026: आरसीबी की टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है. पिछले मैच में आरसीबी को हार मिली थी. ऐसे में सवाल ये है कि टीम इस मैच की प्लेइंग 11 में क्या कुछ बदलाव करेगी? आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है टीम की प्लेइंग 11

jacket (25)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 34 वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मैच में हार के बाद उतर रही हैं. ऐसे में इस मैच में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. गुजरात के खिलाफ टीम क्या अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी? आइए आपको बताते हैं कि इस मैच में कैसी हो सकती है फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11.

विज्ञापन

ओपनिंग जोड़ी है फिक्स

ओपनिंग जोड़ी है फिक्स2 / 7

आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी शानदार नजर आ रही है. फिल सॉल्ट और विराट कोहली रन बना रहे हैं और टीम को तूफानी शुरुआत दिला रहे हैं. ऐसे में इस मैच के लिए भी टीम इन दोनों के साथ ही जाना पसंद करेगी. 

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में होंगे कप्तान पाटीदार

मिडिल ऑर्डर में होंगे कप्तान पाटीदार3 / 7

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल में जमकर गरज रहा है. वो मिडिल ऑर्डर में टीम की जान बने हुए हैं. इस मैच में उनका साथ देने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रहेंगे. 

डेविड और शेफर्ड करेंगे फिनिश

डेविड और शेफर्ड करेंगे फिनिश4 / 7

टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड मिलकर आरसीबी की पारी को फिनिश करने का काम करेंगे. इस सीजन इन दोनों के कुछ बेहद ही कमाल की पारियां खेली हैं, जिसके चलते ही टीम इतनी मजबूत नजर आ रही है. इनका साथ देंगे क्रुणाल पांड्या जो कि बल्ले से रन बनाना जानते हैं.

विज्ञापन

तेज गेंदबाजी में होंगे भुवनेश्वर

तेज गेंदबाजी में होंगे भुवनेश्वर5 / 7

आरसीबी की तेज गेंदबाजी लाइन अप भी इस सीजन कमाल का नजर आ रहा है. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार लगातार बने हुए हैं.

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?6 / 7

इस मैच में आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार या देवदत्त पडिक्कल इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं. मैनेजमेंट इसको लेकर फैसला मैच के हालात देख कर लेगी. 

विज्ञापन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 117 / 7

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन