IPL 2026: DC के खिलाफ RCB में होंगे 3 बड़े बदलाव! इस विदेशी खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं रजत पाटीदार

IPL 2026: आरसीबी की टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है. इस मैच में आरसीबी की टीम प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती है. इस बार टीम एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर भी कर सकती है.

jacket (1) (10)
1 / 7

IPL 2026: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम एक बार फिर से कमाल का रंग में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है. टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने जा रहा है. टीम पिछले मैच में जीत के बाद आ रही है लेकिन इसके बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव संभव नजर आ रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

बेथेल को कर सकते हैं बाहर

बेथेल को कर सकते हैं बाहर2 / 7

फिल सॉल्ट चोट के चलते इस मैच से बाहर रहेंगे तो वहीं जैकब बेथेल अभी तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में विराट कोहली के साथ भारतीय वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है. इससे टीम के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट ओपन हो जाएगा.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में नहीं होगा बदलाव

मिडिल ऑर्डर में नहीं होगा बदलाव3 / 7

आरसीबी का मिडिल ऑर्डर बेहद ही शानदार नजर आ रहा है. रजत पाटीदार का बल्ला जमकर गरज रहा है तो वहीं जितेश शर्मा भी अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. अंतिम ओवरों में टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज मजबूत फिनिश कर रहे हैं. 

तेज गेंदबाजी करनी होगी मजबूत

तेज गेंदबाजी करनी होगी मजबूत4 / 7

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है. इस मैदान पर बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहते हैं. ऐसे में आरसीबी को तेज गेंदबाजों को ज्यादा तरजीह दोनी होगी. स्पिन गेंदबाजों को इस मैच में बचकर रहना होगा. 

विज्ञापन

डफी की हो सकती है वापसी

डफी की हो सकती है वापसी5 / 7

जैकब डफी की इस मैच में वापसी हो सकती है. उन्हें स्पिन गेंदबाज सुयश शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने इस सीजन खेले 3 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में उनकी वापसी टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आएगी. रोमारियो शेफर्ड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में प्लेइंग 11 में जॉर्डन कॉक्स को मौका दिया जा सकता है. 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 116 / 7

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, जॉर्डन कॉक्स, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

विज्ञापन

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?

इम्पैक्ट खिलाड़ी कौन होगा?7 / 7

आरसीबी के लिए इस मैच में जैकब डफी इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर प्लेइंग 11 में उतर सकते हैं लेकिन अगर टीम बाद में बल्लेबाजी होती है तो देवदत्त पडिक्कल को भी इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर शामिल कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन