IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी होगी RCB की प्लेइंग 11! जीत के बावजूद रजत पाटीदार करेंगे चौंकाने वाला बदलाव?

RCB Possible Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच होने वाला है. इस मैच में RCB की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि कप्तान रजत पाटीदार किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं.

Virat Kohli RCB (6)
1 / 6

RCB Possible Playing 11: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होने वाली है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले दोनों मैच जीतकर आ रही है. अमूमन जीतने वाली टीम बदलाव नहीं करती है लेकिन RCB अपने अगले मुकाबले के लिए एक चौंकाने वाला बदलाव कर सकती है. आइए DC के खिलाफ मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

विराट-साल्ट करेंगे ओपनिंग

विराट-साल्ट करेंगे ओपनिंग2 / 6

विराट कोहली और फिल साल्ट पर सलामी बल्लेबाजी का दारोमदार रहने वाला है. दोनों ने मिलकर IPL 2026 में RCB को अच्छी शुरुआत दी है और अब वो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का भी हाल बेहाल करने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर पर रहेंगी नजरें

मिडल ऑर्डर पर रहेंगी नजरें3 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मिडल ऑर्डर काफी मजबूत है. उनके पास देवदत्त पडिक्कल, कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और जितेश शर्मा हैं. सभी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अगर विराट-साल्ट फेल हुए, तो ये चारों RCB की पारी संभाल संभाल सकते हैं.

RCB के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर

RCB के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या हैं. दोनों ही लोअर ऑर्डर में खेलते हैं और बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वो गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. दोनों ने IPL 2026 में गेंद से ज्यादा प्रभावित किया है.

विज्ञापन

गेंदबाजी में होगा चेंज?

गेंदबाजी में होगा चेंज?5 / 6

जोश हेजलवुड की फिटनेस RCB के लिए काफी महत्वपूर्ण है. रजत पाटीदार ने बताया था कि रोटेशन पॉलिसी के तहत वो हेजलवुड को आराम दे रहे हैं. इसी वजह से वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेले थे. अब जोश को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बाहर बैठाया जा सकता है. जैकब डफी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं, जिनका प्रदर्शन IPL 2026 में शानदार रहा है. वो भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा के साथ गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रसिख सलाम आ सकते हैं.

DC के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 11

DC के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 116 / 6

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), टिम डेविड, जितेश शर्मा (wk), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन