RCB का 23 अप्रैल से रहा है 'कभी खुशी-कभी गम' वाला कनेक्शन, फैंस चाह कर भी नहीं भूल सकते ये तारीख

RCB Record on 23 April: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 23 अप्रैल से काफी अनोखा कनेक्शन रहा है. इस तारीख पर RCB को कभी खुशी तो कभी गम मिला है, जिसे वे चाहकर भी कभी भूला नहीं सकते. यहां जानिए 23 अप्रैल और आरसीबी के खास रिश्ते की पूरी कहानी.

RCB Record on 23 April
1 / 6
RCB Record on 23 April

RCB Records on 23 April in IPL: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 23 अप्रैल की तारीख बेहद खास रही है. इस तारीख से आरसीबी का कभी खुशी-कभी गम वाला कनेक्शन रहा है. 23 अप्रैल के दिन ही RCB ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर और सबसे छोटा स्कोर भी बनाया था. आरसीबी के फैंस चाह कर भी इस तारीख को नहीं भूला सकते हैं.  

विज्ञापन

आईपीएल 2013 में बनाया था अपना सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल 2013 में बनाया था अपना सबसे बड़ा स्कोर2 / 6

आईपीएल 2013 में 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ खेलते हुए 263/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो टीम का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में पुणे की टीम सिर्फ 133 रन बना सकी और आरसीबी ने मुकाबला 130 रनों के बड़े अंतर से जीता था.

विज्ञापन

क्रिस गेल ने खेली 175* रनों की ऐतिहासिक पारी

क्रिस गेल ने खेली 175* रनों की ऐतिहासिक पारी3 / 6

उस मैच में आरसीबी की ओर से 'यूनिवॉर्स बॉस' क्रिस गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जो आज भी IPL का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे.

IPL 2017 में महज 49 रन पर सिमट गई थी RCB

IPL 2017 में महज 49 रन पर सिमट गई थी RCB4 / 6

लेकिन इसके चार साल बाद, 23 अप्रैल 2017 को कहानी पूरी तरह पलट गई और आरसीबी के नाम IPL में सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी की पूरी टीम महज 49 रन पर सिमट गई.

विज्ञापन

9.4 ओवर में ही ढेर हो गई थी टीम

9.4 ओवर में ही ढेर हो गई थी टीम5 / 6

उस मैच में आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया और पूरी टीम सिर्फ 9.4 ओवर ही ढेर हो गई. इस मैच में आरसीबी को 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी आईपीएल में अब तक की इकलौती ऐसी टीम है, जो 50 से कम रन पर ऑलआउट हुई है.

आईपीएल 2026 में RCB का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में RCB का प्रदर्शन6 / 6

बतौर डिफेंडिंग चैंपियन आईपीएल 2026 में उतरी आरसीबी की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है, जबकि दो हारे हैं. टीम फिलहाल 8 अंक और +1.171 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन