IPL 2026: CSK में कौन लेगा खलील अहमद की जगह? रेस में इन 2 तेज गेंदबाजों का नाम सबसे आगे

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खिलाड़ियों की चोट एक बड़ी दिक्कत बनकर सामने आ रही है. ऐसे में टीम अब खलील अहमद की इंजरी के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. इस रेस में 2 तेज गेंदबाजों का नाम सामने आ रहा है.

jacket (41)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों की चोट से काफी परेशान नजर आ रही है. टीम के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. इसमें से कुछ तो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हो गए हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में खलील अहमद चोटिल हो गए थे और वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

खलील को हुई हैमस्ट्रिंग की दिक्कत

खलील को हुई हैमस्ट्रिंग की दिक्कत2 / 6

दिल्ली के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए खलील अहमद को पैर में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. इसके चलते वो उस मैच में अपना आखिरी ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे. बाद में जानकारी सामने आई थी कि उनको ठीक होने के लिए 7-8 हफ्तों का समय लगेगा और वो आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

सीएसके को रिप्लेसमेंट की तलाश

सीएसके को रिप्लेसमेंट की तलाश3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को खलील के बाहर होने के बाद अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश है. इसके लिए मैनेजमेंट 2 खिलाड़ियों का ट्रायल कर रही है. अगर सब कुछ सही रहता है तो इन 2 खिलाड़ियों में से कोई एक टीम में खलील की जगह ले सकता है. 

2 खिलाड़ियों के बीच रेस

2 खिलाड़ियों के बीच रेस4 / 6

आईपीएल 2026 में खलील अहमद की जगह लेने के लिए रेस में 2 तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके आकाश मधवाल और राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई की टीम ने ट्रायल के लिए बुलाया है. 

विज्ञापन

मधवाल का आईपीएल प्रदर्शन

मधवाल का आईपीएल प्रदर्शन5 / 6

आकाश मधवाल आईपीएल के 3 सीजन खेल चुके हैं, जिसमे से 2 सीजन मुंबई के लिए तो वहीं एक सीजन राजस्थान के लिए खेला है. उन्होंने अब तक खेले 17 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए हैं. इसमें से एक बार वो 5 विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं.

CSK को गेंदबाज की जरूरत

CSK को गेंदबाज की जरूरत6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को खलील के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एक घातक गेंदबाज की जरूरत है. ऐसे में फिलहाल आकाश मधवाल एक अच्छे रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन