IPL 2026: जीत के बावजूद बदल जाएगी RR की प्लेइंग 11! SRH के खिलाफ कप्तान रियान पराग का क्या होगा प्लान?
Rajasthan Royals Possible Playing 11: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर टिकी है. आइए SRH के खिलाफ मैच में RR की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

Rajasthan Royals Possible Playing 11: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. लगातार दो हार के बाद RR की टीम ने LSG के खिलाफ जीत दर्ज करके धमाकेदार वापसी की है. अब उनकी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है. 25 अप्रैल यानी आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. सभी के मन में सवाल होगा कि RR की टीम में कोई बदलाव होगा या नहीं. आइए RR की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
यशस्वी-वैभव से होगी उम्मीद
2 / 7यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने IPL 2026 में धमाल मचाया है. अब SRH के खिलाफ भी उन्हें इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा. दोनों की जोड़ी ने अगर अच्छी शुरुआत दे दी, तो राजस्थान रॉयल्स को रोकना नामुमकिन सा हो जाएगा.
मिडल ऑर्डर में शानदार विकल्प
3 / 7मिडल ऑर्डर में राजस्थान रॉयल्स के पास ध्रुव जुरेल, रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर के रूप में तीन शानदार बल्लेबाज हैं. जुरेल अच्छी फॉर्म में हैं. पराग और हेटमायर से SRH के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच में तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.
RR के पास हैं दो शानदार ऑलराउंडर
4 / 7राजस्थान रॉयल्स के पास डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा के रूप में दो शानदार ऑलराउंडर हैं. वो गेंदबाजी के साथ अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए भी जाने जाते हैं.
राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी अटैक
5 / 7राजस्थान रॉयल्स के पास गेंदबाजी अटैक में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में दो शानदार तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा बृजेश शर्मा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रवि बिश्नोई की लेग स्पिन गेंदबाजी SRH के लिए घातक साबित हो सकती है.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राजस्थान रॉयल्स की टीम तुषार देशपांडे या शुभम दुबे का उपयोग कर सकती है. दुबे जरूरत पड़ने पर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए आ सकते हैं. अगर RR दूसरी पारी में गेंदबाजी करती है, तो तुषार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.
RR की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (c), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर. (इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे/शुभम दुबे)