IPL 2026: रद्द हो सकता है RCB vs GT के बीच होने वाला क्वालिफायर मुकाबला? बारिश बन सकती है विलेन

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास फाइनल में जगह पक्की करने का मौका है. हालांकि इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

RCB vs GT IPL 2026
1 / 6
RCB vs GT IPL 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल 2026 का पहला फाइनलिस्ट बनने का मौका है. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम के पास फाइनल की तैयारी करने का लंबा मौका है. जिसके कारण ही दोनों टीमें इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी. हालांकि इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. जिसके कारण मुकाबला रद्द होने की भी नौबत आ सकती है.

विज्ञापन

धर्मशाला में आज होगी बारिश

धर्मशाला में आज होगी बारिश 2 / 6

मौसम रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में आज बारिश हो सकती है. दिन के समय भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा शाम में को भी बारिश फैंस को परेशान कर सकती है.

विज्ञापन

क्या क्वालिफायर मुकाबला होगा रद्द?

क्या क्वालिफायर मुकाबला होगा रद्द? 3 / 6

बारिश के प्रभाव को देखें तो इस असर मैच पर फिलहाल पड़ता नहीं नजर आ रहा है. शाम को टॉस के आस-पास बारिश हो सकती है. जिसके कारण ही मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है, लेकिन रात में बारिश की कोई आशंका नहीं है.

पूरे 40 ओवर का हो सकता है गेम

पूरे 40 ओवर का हो सकता है गेम4 / 6

अगर मौसम रिपोर्ट की मानें तो 7:30 बजे के बाद बारिश का कोई चांस नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है, हालांकि पहाड़ों के मौसम पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. ऐसे में फैंस दुआ करेंगे कि मौसम मैच पर खलल नहीं डाले.  

विज्ञापन

गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

गेंदबाजों को मिल सकती है मदद 5 / 6

शाम को होने वाली बारिश से पिच पर असर पड़ सकता है. दरअसल पिच को लंबे समय तक कवर करना पड़ सकता है. ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को समस्या आ सकती है. गेंद शुरुआत में कम ही बाउंस लेती है.

गुजरात का है दबदबा

गुजरात का है दबदबा 6 / 6

आईपीएल 2026 में आखिरी बार जब दोनों ही टीमें भिड़ी थी, तो गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके आरसीबी को हराया था. ऐसे में आरसीबी की टीम उस हार का अब बदला लेना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन