IPL 2026: पर्पल कैप की रेस में पिछड़ा CSK का मैच विनर, इस खिलाड़ी के सिर सजा ताज, देखें टॉप 5 लिस्ट

Purple Cap List: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप मिलती है. आइए जानते हैं कि IPL 2026 में किसके पास पर्पल कैप है और टॉप 5 में कौन-कौन हैं.

Prasidh Krishna Anshul Kamboj
1 / 6

Purple Cap List: IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. हर एक-दो मैच के बाद किसी अन्य खिलाड़ी के सिर पर पर्पल कैप आ जाती है. यह गेंदबाजों के बीच कड़ी प्रतियोगिता दिखाता है. IPL 2026 में रनों की खूब बारिश हो रही है और गेंदबाजों को पिच पर उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है. इसके बावजूद कुछ गेंदबाज अपनी अलग ही छाप छोड़ रहे हैं और लगातार विकेट झटक रहे हैं. आइए जानते हैं कि IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में कौन से 5 खिलाड़ी टॉप पर हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा2 / 6

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की रेस में अभी सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक पांच मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. पहले वो अंशुल कंबोज के साथ बराबरी पर थे लेकिन KKR के खिलाफ 1 विकेट लेकर वो नंबर 1 बन गए.

विज्ञापन

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज3 / 6

अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 में सबसे सफल रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में कुल 10 विकेट झटके हैं. उनका गेंदबाजी औसत इसी बीच 18.90 का रहा है. अब वो प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़ पर्पल कैप जीतना चाहेंगे.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव4 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने IPL 2026 में अब तक कुल 5 मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने कुल 9 विकेट झटके हैं और उनकी इकोनॉमी 9.11 की रही है. यह युवा गेंदबाज अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई5 / 6

पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में सिर्फ एक ही स्पिनर हैं. राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई ने अब तक 5 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 5 विकेट हासिल कर चुके हैं. उनका गेंदबाजी औसत 16.55 का रहा है. बिश्नोई अपनी टीम के लिए IPL 2026 में मैच विनर साबित हुए हैं.

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर6 / 6

जोफ्रा आर्चर IPL 2026 में अब तक 5 मैचों में 7 विकेट झटक चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस गेंदबाज ने 8.47 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था लेकिन IPL 2026 में उन्होंने धमाल मचाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन