IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स को लेकर सामने आए 5 बड़े अपडेट, इस दिन टीम के साथ जुड़ेंगे हेड कोच रिकी पोंटिंग

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले पिछले साल फाइनल में पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीजन की शुरुआत से पहले फ्रेंचाइजी से जुड़े 5 बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं इन अपडेट के बारे में...

jacket (89)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के लिए 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. पिछले साल फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स की टीम 31 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. टीम की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिन्होंने टीम में आने के बाद जान फूंकने का काम किया है. नए सीजन की शुरुआत से पहले टीम से जुड़े 5 बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि इन अपडेट के बारे में…

विज्ञापन

21 मार्च को टीम से जुड़ेंगे हेड कोच

21 मार्च को टीम से जुड़ेंगे हेड कोच2 / 6

पंजाब किंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है और खिलाड़ियों ने नेट्स में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग 21 मार्च को टीम के साथ जुड़ेंगे तो वहीं ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी भी टीम के साथ इसी दिन जुड़ेंगे.

विज्ञापन

26 मार्च को जुड़ेगा ये तेज गेंदबाज

26 मार्च को जुड़ेगा ये तेज गेंदबाज3 / 6

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 के लिए वो टीम के साथ 23 मार्च को जुड़ने वाले हैं. उन्होंने पिछले सीजन में टीम के कमाल का प्रदर्शन किया था. गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने धमाल मचाया था.

26 मार्च को जुड़ेगा ये तेज गेंदबाज

26 मार्च को जुड़ेगा ये तेज गेंदबाज4 / 6

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज मार्को यानसेन पंजाब किंग्स के साथ 26 मार्च को जुड़ेंगे. टी20 विश्व कप 2026 के बाद घर वापस लौटने में उनको देरी हो गई थी जिसके चलते पोंटिंग की तरफ से उनको देरी से टीम के साथ जुड़ने की परमिशन मिल चुकी है.

विज्ञापन

गुजरात के साथ होगा पहला मैच

गुजरात के साथ होगा पहला मैच5 / 6

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस के साथ करेगी. 31 मार्च को आईपीएल 2026 का ये चौथा मुकाबला होगा जो कि मुल्लांपुर में खेला जाएगा.

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन