IPL 2026: पहले मैच में इस प्लेइंग के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स! किस नंबर पर खेलने उतरेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर
IPL 2026: साल 2025 की रनर अप टीम पंजाब किंग्स के ऊपर एक बार फिर से हर किसी की नजरें होंगी. पिछले सीजन में टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस बार टीम पहले मैच में किस टीम के सामने उतरेगी और उस मैच में टीम की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है. आइए जानते हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने जा रहा है. पिछले बार के सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. इस बार के लिए हुए मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने चुनिंदा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल करते हुए टीम को मजबूती देने का काम किया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि प्रीति जिंटा की ये पहला मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी तो वहीं टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी.
पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला
2 / 6पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. ये मुकाबला 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर खेला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर से हर किसी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर होंगी.
श्रेयस अय्यर पर खिताब जिताने की जिम्मेदारी
3 / 6पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को साल 2024 के सीजन से पहले हुए ऑक्शन में 26.75 करोड़ में खरीदा था. उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन आखिरी मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उनके ऊपर बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी दम दिखाने की जिम्मेदारी होगी.
प्रभसिमरन-प्रियांश करेंगे ओपनिंग
4 / 6पंजाब किंग्स के लिए पिछले साल प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की जोड़ी ओपनिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम इस बार भी उसी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी. इसके बाद तीसरे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
प्लेइंग 11 में दिखेंगे ये 4 विदेशी खिलाड़ी
5 / 6पंजाब किंग्स की टीम में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी कमाल के हैं. प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन और बेन ड्वारविश को टीम में शामिल किया जा सकता है.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल