IPL 2026: 'बोला था पहली गेंद पर आउट करूंगा...', वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे का बड़ा बयान

Praful Hinge on Vaibhav Sooryavanshi Wicket: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार धमाल मचा रहे हैं. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को शून्य पर आउट कर दिया. अब प्रफुल्ल का इस पर बड़ा बयान सामने आया है.

praful hinge vaibhav sooryavanshi
1 / 6

Praful Hinge on Vaibhav Sooryavanshi Wicket: IPL 2026 में प्रफुल्ल हिंगे का डेब्यू काफी धमाकेदार साबित हुआ. 24 साल के इस युवा गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले मैच में 4 विकेट झटके. उन्होंने साकिब हुसैन के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का हाल बेहाल कर दिया और टीम को बड़ी जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्रफुल्ल ने पहली गेंद पर आउट कर दिया. अब सूर्यवंशी का विकेट झटकने पर प्रफुल्ल की प्रतिक्रिया सामने आई.

विज्ञापन

शून्य पर वैभव सूर्यवंशी को किया आउट

शून्य पर वैभव सूर्यवंशी को किया आउट2 / 6

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह-जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है. इसके बावजूद प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

विज्ञापन

वैभव को आउट करने पर क्या बोले प्रफुल्ल?

वैभव को आउट करने पर क्या बोले प्रफुल्ल?3 / 6

प्रफुल्ल हिंगे ने मैच के बाद इंटरव्यू में बताया कि वो वैभव को पहली गेंद पर आउट करना चाहते थे और कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी का विकेट सबसे बेस्ट था. वो काफी अच्छी फॉर्म में हैं. मैंने कुछ लोगों को बोला था कि मैं उसे पहली गेंद पर बाउंसर डालकर आउट करूंगा. भले ही गेंद कोई भी हो, मैं सिर्फ उन्हें पहली गेंद पर आउट करना चाहता था. वरुण आरोन ने मुझे प्लान बनाने में मदद की. उन्हें धन्यवाद.'

'डेब्यू पर 4-5 विकेट लूंगा'

'डेब्यू पर 4-5 विकेट लूंगा'4 / 6

प्रफुल्ल हिंगे ने बताया कि उन्होंने डेब्यू पर 4-5 विकेट लेने का लक्ष्य बनाया था और कुछ ऐसा ही करके दिखाया. उन्होंने कहा, 'मैंने कहीं लिखकर रखा था कि मैं अपने डेब्यू पर 4-5 विकेट लूंगा. मैंने पावरप्ले में दबदबा बनाने के बारे में सोचा था. मुझे लगता है कि मेंनिफेस्टेशन में भरोसा करना चाहिए.'

विज्ञापन

परिवार को समर्पित किया डेब्यू

परिवार को समर्पित किया डेब्यू5 / 6

प्रफुल्ल हिंगे ने अपने परिवार को IPL डेब्यू समर्पित किया और बचपन की कहानी बताई. उन्होंने कहा, '13 साल की उम्र से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था. मुझे नहीं पता था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से मुझे एक क्लब में डालने के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने कहा कि मैं छोटा हूं. इसके बाद वो मुझे वहां ले गए और मैंने खेलना शुरू किया. मैं अपनी यह जीत परिवार को समर्पित करता हूं.'

57 रन से SRH ने जीता मैच

57 रन से SRH ने जीता मैच6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. SRH ने 57 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन